फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hanumangarh: पिता ने बेटे को मारी गोली, फिर खुद को कमरे में बंद कर मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी

Sun, 18 Feb 2024 03:05 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़

सार

Hanumangarh: हनुमानगढ़ में किसान ने अपने बेटे को गोली मार दी। इसके बाद उसने कमरा बंद कर खुद को भी गोली मारकर सुसाइड कर लिया। मामला गोलूवाला थाना इलाके के थिराजवाला की रोही गांव का है।
विज्ञापन
पिता ने बेटे को मारी गोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मृतक के घर में लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। परिवार का कहना है दोनों ने वारदात से पहले साथ ही में खाना खाया था। एएसआई रामप्रताप ने बताया कि 17 फरवरी की रात करीब साढ़े 8 बजे भाई रामस्वरूप (40) ने अपने बेटे सौरभ (19) की गोली मारकर हत्या कर दी। उसके बाद रामस्वरूप ने भी सुसाइड कर लिया। इधर, फायरिंग की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गेट को तोड़कर देखा तो अंदर रामस्वरूप की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने दोनों शवों को मोर्चरी में रखवाया है।

विज्ञापन


जिसके बाद दोनों शवों का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया। जानकारी के अनुसार पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए गए। बेटे को गोली मारने वाला पिता खरलिया गांव में सब्जी की दुकान चलाता था। उसका बेटा सौरभ भी पढ़ाई के साथ-साथ पिता के काम में हाथ बंटाता था। मृतक का बड़ा बेटा मानसिक रूप से कमजोर है।

बीए सेकेंड ईयर का स्टूडेंट था मृतक
सौरभ बीए सेकेंड ईयर का स्टूडेंट था। घर पर रामस्वरूप, उसकी पत्नी, मां और 2 बेटे सहित पांच मेंबर थे। जानकारी के अनुसार घर में लंबे समय से जमीन के किसी मामले को लेकर आपस में कलह चल रही थी। बेटे का मर्डर करने से पहले पिता और पुत्र ने खाना खाया था। खाना खाने के बाद पिता ने देसी कट्टा निकाला और बेटे को गोली मार दी। घर में हथियार कहां से और कैसे आया, इसकी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस ने हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें