फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IT Raid in Rajasthan: राज्य गृह मंत्री के ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड, प्रदेश में 37 जगहों पर एकसाथ कार्रवाई

Wed, 07 Sep 2022 11:08 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में बुधवार सुबह एक साथ कई जगह इनकम टैक्स के छापे पड़े। जिसमें राज्य मंत्री के घर और उनके रिश्तेदारों के ठिकानों पर भी छापेमार कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
राजस्थान में इनकम टैक्स रेड - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर में बड़े राजनीतिक और कारोबारी समूह पर इनकम टैक्स ने छापामार कार्रवाई की है। जयपुर, कोटपूतली और भीलवाड़ा में आयकर विभाग ने एकसाथ छापेमार कार्रवाई की।

विज्ञापन

आयकर विभाग की टीम ने बुधवार सुबह जयपुर के बड़े राजनीतिक और कारोबारी समूह पर छापेमार कार्रवाई की। इनकम टैक्स अफसरों ने राजस्थान के 37 से अधिक ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इस छापामारी में 300 से अधिक पुलिसकर्मी शामिल हैं। इसके साथ ही सीआरपीएफ के जवानों को भी सुरक्षा के लिए साथ में लिया गया है। वहीं राजस्थान के 


राजस्थान सरकार के राज्य गृह मंत्री राजेंद्र यादव के ठिकानों और उनके रिश्तेदारों के घर पर भी कार्रवाई की गई। कोटपूतली में राजेंद्र यादव के रिश्तेदार की फैक्ट्री है, जहां मीड डे मील का सामान तैयार होता है। रेड में सीआईएसएफ जवान और 250 से अधिक आईटी अफसर मौजूद हैं। भीलवाड़ा में भी किराणा व्यवसायी के ठिकानों पर कार्रवाई की गई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक आयकर विभाग को काफी दिनों से कारोबारी के ठिकानों पर कालाधन का इनपुट मिल रहा था। जिसके बाद आयकर विभाग के अधिकारियों ने छापामार कार्रवाई की। आयकर विभाग की टीमें कारोबारी के ठिकानों के लॉकरों और दस्तावेजों की जांच में जुटी है। कहा जा रहा है कि इस रेड में काली कमाई के साथ ही बेनामी संपत्तियों के राज खुलने की भी संभावना है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें