फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सीरिया-इराक की तरह प्रदेश में नाबालिग बच्चियों को बनाया जा रहा 'गुलाम', राठौड़ का सरकार पर हमला

Fri, 28 Oct 2022 09:25 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

सांसद राठौड़ ने कहा, नाबालिक लड़कियों को स्टांप पेपर पर नीलामी कर बेचा जा रहा है। कांग्रेस के राज में उन्हें अन्य राज्यों और विदेश तक भेजा जा रहा है। राजस्थान पुलिस ने दबाव और भय के कारण इन मामलों में एक भी एफआईआर दर्ज नहीं की है।  
विज्ञापन
जयपुर ग्रामीण सांसद कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने सरकार पर हमला बोला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के कुछ जिलों में स्टांप पेपर पर बिक रहीं लड़कियों के खुलासे के बाद भाजपा गहलोत सरकार पर हमलावर है। शुक्रवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में जयपुर ग्रामीण सांसद कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। राठौड़ ने कहा, सरकार के राज में बच्चियों को बाजारों में बेचा जा रहा है। प्रदेश में नाबालिक बच्चियों को गुलाम बनाने का घृणित अपराध हो रहा है। इन घटनाओं की तुलना करें तो ऐसी घटनाएं तालिबान के राज में होती हैं। सीरिया-इराक में जिस तरह मासूम लड़कियों को 'गुलाम' बना जा रहा है, वैसा ही घिनौना जुर्म राजस्थान के आधा दर्जन जिलों में हो रहा है। 

विज्ञापन


सांसद राठौड़ ने कहा, नाबालिक लड़कियों को स्टांप पेपर पर नीलामी कर बेचा जा रहा है। कांग्रेस के राज में उन्हें अन्य राज्यों और विदेश तक भेजा जा रहा है। राजस्थान पुलिस ने दबाव और भय के कारण इन मामलों में एक भी एफआईआर दर्ज नहीं की। उन्होंने कहा कि खरीद फरोख्त में लिप्त अपराधी मासूम बच्चियों को इंजेक्शन देकर उम्र से पहले व्यस्क बनाने का घिनौना कृत्य कर रहे हैं। ऐसे गंभीर अपराध पर राज्य सरकार को पोक्सो एक्ट लगाकर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।  

राठौड़ ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश के मुखिया बिगड़ी कानून व्यवस्था को सुधारने में पूर्णतया असंवेदनशील हैं, उनकी असंवेदनशीलता का पता इस बात से लगता है कि जब केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा गृह मंत्रियों की मीटिंग बुलाई जाती है तब मुख्यमंत्री हर बार नदारद रहते हैं, जबकि अशोक गहलोत चुनावी प्रचार और  सत्ता बचाने के में पूरा समय देते हैं। यह बेहद गैर जिम्मेदाराना है। प्रदेश में महिला अपराध और बाल अपराध चरम पर है। प्रतिदिन 14 बच्चे लापता हो रहे हैं। राजस्थान लूट, डकैती, बलात्कार और गुंडागर्दी का गढ़ बन चुका है, जिससे जनता परेशान हो रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें