फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: 19 साल की युवती से तीन युवकों ने किया गैंगरेप, अश्लील वीडियो मंगेतर को भेजा, हाल ही में हुई थी सगाई

Fri, 28 Oct 2022 07:16 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी हाल ही में सगाई हुई थी। कुछ दिन बाद उसकी शादी होने वाली थी, लेकिन आरोपियों ने उसकी जिंदगी खराब कर दी है। इससे पूरा परिवार तनाव में हैं। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
अजमेर में युवती से दुष्कर्म। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के अजमेर जिले में युवती से गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। तीनों आरोपी ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर युवती को पिला दिया। बेहोश होने के बाद उसके साथ ज्यादाती की। इस दौरान आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो बना, जिसे अब उसके मंगेतर को भी भेज दिया है। पीड़िता की शिकायत पर क्रिश्चियन गंज पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


19 साल की पीड़िता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि तीन महीने पहले वह किसी काम से एक परिचित युवक के साथ बाहर गई थी। इस दौरान वह अपने किसी काम से उसे एक दोस्त के घर ले गया। वहां पहले से उसका एक और दोस्त मौजूद था। इस दौरान पीड़िता और तीनों युवकों ने साथ में बैठककर कोल्डड्रिंक पी। जिसे पीने के बाद युवती बेहोश हो गई। होश आने पर उसे अपने साथ हुई दरिंदगी का पता। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे उसका अश्लील वीडियो दिखाया, जो उन्होंने गैंगरेप के दौरान बना लिया था। आरोपियों ने उसे धमकी दी अगर किसी को कुछ बताया तो इसे वायरल कर देंगे। 

इसके बाद आरोपी पीड़िता युवती को लगातार परेशान करते रहे। अब आरोपियों ने पीड़ित का अश्लील वीडियो और फोटो उसके मंगेतर को भेज दिए। इतना ही नहीं आरोपी पीड़िता को अगवा करने की भी धमकी दे रहे हैं। 
विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी हाल ही में सगाई हुई थी। कुछ दिन बाद उसकी शादी होने वाली थी, लेकिन आरोपियों ने उसकी जिंदगी खराब कर दी है। इससे पूरा परिवार तनाव में हैं। इधर, पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है  कि आरोपियों को तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें