फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Girl Suicide: वो रीट एग्जॉम पास कर चुकी थी, लिखा- कब तक घुट-घुटकर जिऊं, उसने कई बार दुष्कर्म किया

Sat, 24 Dec 2022 06:34 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा

सार

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में रीट एग्जॉम पास कर चुकी एक लड़की ने आत्महत्या कर लिया। आत्महत्या करने से पहले उसने एक दर्द भरा सुसाइड नोट भी लिखा, जिसे पढ़कर कोई भी दुखी हो सकता है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आरोपी युवक महावीर मेघवंशी के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और उसके अश्लील वीडियो वायरल करने का मामला दर्ज है। मामला कोर्ट में चल रहा है। बीते दिन शुक्रवार (23 दिसंबर) को भी कोर्ट में पेशी थी। पेशी के बाद महावीर और उसके परिजनों ने बेटी को काफी ताने दिए थे। उन्होंने कहा था, इतनी बदनामी होने के बाद भी तू जिंदा कैसे है? इसके बाद बेटी ने आत्महत्या कर लिया। महावीर भीलवाड़ा के शास्त्री का रहने वाला है, वह 25 साल का है और पढ़ाई करता है।

विज्ञापन


पिता ने बताया, उनकी बेटी सच्ची थी और उससे शादी करना चाहती थी। बेटी ने REET पास कर रखी थी और जॉइनिंग का इंतजार कर रही थी। इससे पहले ही अपनी जान दे दी। मांडल थाना प्रभारी विनोद कुमार मीणा ने बताया, पोस्टमॉर्टम के बाद शनिवार दोपहर 3 बजे शव परिजनों को सौंपा गया। सुसाइड नोट के आधार पर महावीर मेघवंशी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

लड़की ने सुसाइड नोट में क्या लिखा...
महावीर मेघवंशी दुनिया का सबसे घटिया इंसान है। उसने मेरे साथ जबरदस्ती गलत काम किया। मना करने पर मुझे मारा-पीटा भी है। जब मैंने, मेरे घरवालों को बताने को बोला तो, बोलता है कि मैं तुझसे शादी करूंगा। मेरे गले में धागा भी बाधा, चामुण्डा माता के मंदिर में ले जाकर और बोला, इसको मंगलसूत्र समझ और मैं तेरा पति तू मेरी पत्नी है। मैंने बोला, सबके सामने कर शादी, तो बोला मेरे बचपन में सगाई हो गई थी। वो लड़की मुझे पसंद नहीं, वो सगाई टूटते ही मैं तुझसे शादी कर लूंगा। तू टेंशन मत ले। घरवालों को मैं मना लूंगा। अभी तू किसी को कुछ मत बताना।
विज्ञापन


सगाई टूटने पर महावीर बोला...
अब जब उसकी बचपन की सगाई टूट गई तो अब महावीर बोला, मैंने दूसरी लड़की देख ली है। तेरे जैसी तो 200-200 रुपये में बहुत आती हैं। तेरा यूज करना था मुझे, जो मैंने कर लिया। अब तू मरे तो मर जा। बस ऐसे मरना, जिससे मेना नाम नहीं आना चाहिए। नहीं तो तेरे फोटो और वीडियो हैं मेरे पास। ऐसा कर एक्सीडेंट कर ले, जिससे मेरा नाम नहीं आएगा। फिर मैं वही करने लगी एक्सीडेंट की कोशिश। मैंने एक्सपायर गोली भी खाई।

मेरी गलत फोटो और वीडियो महावीर मेघवंशी के पास हैं। जो इसने इसके दोस्तों को भी बता रखी है। महावीर को बेल मिल गई, क्योंकि उसने कहा कि मेरी सहमति से हुआ, जो भी हुआ। पर यह साफ झूठ बोल रहा है। मेरे साथ हमेशा जबरदस्ती की इसने और शादी करूंगा बोलता रहा। महावीर ने मेरे इतने सारे फोटो लगाए।

'जिंदगी बर्बाद कर दी'...
महावीर ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी, कुछ नहीं बचा। मेरा पास्ट, प्रजेंट और फ्यूचर सब खराब कर दिया। अब बोल रहा मैं गले पड़ रही हूं। घमंड में ऐसे घूम रहे और मुझे गलत बता रहे। मैं थक चुकी हूं, खुद को साबित करते-करते। ये दुनिया बहुत गंदी है। कुछ भी हो बस लड़कियों को ही गलत मानते हैं, अब और हिम्मत नहीं है।

बस तारीख-तारीख करते रहते हैं। मेरी जिंदगी खराब कर दी। घुट-घुटकर अब कब तक जिऊं। मेरी मौत का जिम्मेदार भी तू ही है। तेरे घर वाले सब जानते हैं तो भी झूठ बोल रहे हैं। मेरे पापा ने इनसे शादी की बात की तो मुझे ही गंदा बोलने लगे। ये लोग अच्छे नहीं हैं। बहुत बुरा किया। इस लड़के ने मेरी जिंदगी खराब कर दी।

'माफ करना पापा'...
मुझे माफ करना पापा। मेरी वजह से आपकी बहुत बदनामी हुई, सब खुश रहना। प्लीज पापा मुझे माफ कर देना। मैं पहले बताने वाली थी। पर महावीर ने मुझे बताने नहीं दिया। मुझे डराता रहा। ज्यादा टेंशन मत लेना पापा। खुश रहना और कोशिश करना इस लड़के को सजा दिलवाना। बहुत सारा प्यार, मेरी वजह से आपकी इज्जत खराब हुई। मुझे प्लीज माफ करना।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें