फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: युवती से दुष्कर्म, आरोपी ने बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव, पीड़िता नहीं मानी तो मारपीट कर हुआ फरार

Tue, 30 May 2023 08:49 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू

सार

चूरू में युवती के साथ दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के चूरू जिले के तारानगर में 22 साल की युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने पीड़िता पर धर्म बदलने का दबाव बनाया। उसके मना करने पर आरोपी युवक ने युवती के साथ मारपीट की और जयपुर में छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी यवुक ने उससे लाखों रुपये और डॉक्यूमेंट भी छीनकर ले गया। 

विज्ञापन


सबसे ज्यादा हैरानी की बात ये है कि पीड़िता तारानगर थाने पहुंची तो पुलिस ने बिना केस दर्ज करे ही उसे भगा दिया। इसके बाद वह महिला थाने पहुंची, लेकिन यहां भी उसकी नहीं सुनी गई। बाद में पीड़िता एसपी ऑफिस पहुंची। एसपी के निर्देश के बाद तारानगर थाने में केस दर्ज किया।  मामले की जांच चूरू डीएसपी राजेंद्र बुरड़क को सौपी गई है।  

22 साल की युवती ने पुलिस को बताया कि 20 मई 2023 को तारानगर का रहने वाला निसार उसे शांदी का झांसा देकर अपने साथ जयपुर लेकर गया था। एक होटल में कमरा लेने के बाद आरोपी युवक ने उसे बंधक बना लिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती ने निसार से शादी करने की बात कही तो उसने उससे कहा कि पहले तुम्हारा धर्म बदलवाऊंगा फिर शादी करूंगा। युवती धर्म परिवर्तन करने से मना कर दिया। 
विज्ञापन


युवती के मना करने पर आरोपी आरोपी निसार ने उसके साथ मारपीट की। साथ युवती के पास मौजूद करीब दो लाख रूपये, आधार कार्ड, पेन कार्ड और मोबाइल भी ले लिया। बाहर चलने की बात कहकर आरोपी युवती जयपुर बस स्टैंड लेकर आया और यहां छोड़कर फरार हो गया।

बस स्टैंड पर अकेली खड़ी पीड़िता रोने लगी तो वहां मौजूद एक पुलिसकर्मी ने उससे पूछताछ की। पीड़ित युवती ने पुलिसकर्मी को घटना की जानकारी दी तो उसने उसे तारानगर पुलिस थाने भिजवा दिया। लेकिन, पुलिस ने उसकी एफआईआर दर्ज नहीं की। एसपी के निर्देश के बाद पीड़िता की शिकातय दर्ज हुई और पुलिस ने जांच शुरू की है। 

चूरु डीएसपी राजेंद्र ने बताया कि डीबी अस्पताल में पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। मामले की जांच कर आरोपी की तलाश की जा रही है। जांच में जो भी सामने आएगा उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें