फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gang Rape: दौसा में छात्रा से गैंगरेप, स्कूल जाते समय बाइक से उठा ले गए दो युवक, शाम को सड़क किनारे फेंका

Thu, 14 Jul 2022 03:57 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

शाम छह बजे एक ट्रक चालक ने छात्रा के पिता को फोन कर कहा कि आपकी बेटी जीरोता मोड़ पर सड़क किनारे पड़ी हुई है। उसने आपका नाम और नंबर दिया है, उसे यहां से ले जाओ।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के दौसा एक नाबालिग छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। स्कूल से फोटो कॉपी कराने निकली छात्रा को दो बाइक सवार युवक जबरन उठा ले गए। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बने एक कमरे में ले जाकर उसे नशीली कोल्ड-ड्रिंक पिलाई। बेहोश होने के बाद उसके साथ दोनों युवकों ने दुष्कर्म किया।   

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मामला दौसा के सदर थाना इलाके का है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि बुधवार सुबह 8 बजे वह बेटी को स्कूल छोड़कर आया था। फोटो कॉपी कराने के लिए वह स्कूल से बाहर आई, वापस लौटते समय दो बाइक सवार युवक उसे जबरन उठाकर ले गए।

दोपहर एक बजे स्कूल की छुट्टी होने बाद भी बच्ची घर नहीं पहुंची। उन्होंने बच्ची को काफी तलाश किया, उसकी सहेलियों को फोन कर जानकारी ली, लेकिन कुछ पता नहीं चला। शाम 6 बजे के करीब किसी ने फोन कर कहा कि आपकी बेटी जीरोता मोड़ पर सड़क किनारे पड़ी हुई है। उसने आपका नाम और नंबर दिया है, उसे यहां से ले जाओ।
विज्ञापन


एक घंटे बाद मौके पर पहुंचे पिता को बदहवास हालत में बेटी मिली। इस दौरान फोन करने वाला एक ट्रक ड्राइवर भी वहां मौजूद था। इसके बाद बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया और पुलिस को सूचना दी गई। आज गुरुवार को बच्ची का मेडिकल कराया गया है। वहीं, उसके पिता ने लोकेश और सतीश रानीवास निवासी के खिलाफ महिला थाने में गैंगरेप का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें