फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: घरेलू विवाद में बहू ने ससुर से की मारपीट, प्राइवेट पार्ट पर लातें मारीं, मौत

Thu, 14 Jul 2022 02:37 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

ससुर को प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोट लगी। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घर वापस आने पर बुजुर्ग का दर्द बढ़ गया और उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर के कुशलगढ़ क्षेत्र के नाथ पूरा गांव में घरेलू विवाद के चलते एक बहू ने ससुर के साथ मारपीट की। इस दौरान बहू ने ससुर के प्राइवेट पार्ट पर भी कईं लातें मारी। जिससे ससुर की मौत हो गई। ससुर के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार नाथपुरा निवासी संतोष पत्नी कैलाश कटारा और उसके ससुर बदिया कटारा के बीच किसी बात को लेकर 11 जुलाई को विवाद हुआ था। इस दौरान महिला ससुर से लड़ने लगी। इस दौरान आवेश में संतोष देवी ने ससुर से हाथापाई शुरू कर दी। बचाव में ससुर ने भी मारपीट की लेकिन महिला ने मारपीट के दौरान ससुर के प्राइवेट पार्ट पर कई लातें मारी।


परिजनों ने बीचबचाव कर दोनों को छुड़ाया। तभी प्राइवेट पार्ट में गहरी चोटें लगने से ससुर को कुशलगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां दो दिन के इलाज के बाद डॉक्टर्स ने छुट्टी दे दी लेकिन जैसे ही बुजुर्ग बदिया को उसके घर लाए। उसका दर्द और बढ़ गया। परिवार उसे वापस हॉस्पिटल ले गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि देवर की रिपोर्ट पर उसकी भाभी (संतोष) के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें