फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: कोटा में जाली नोट छापने वाले गिरोह का खुलासा, वैन सवार तीन गिरफ्तार, नकली नोट-कलर प्रिंटर बरामद

Sun, 22 Jan 2023 09:00 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

कोटा की मण्डाना थाना पुलिस ने रविवार को नाकाबंदी में ओमनी वैन में सवार 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जाली नोट छापने वाले गिरोह का खुलासा किया है। इनके पास से 200 रुपये के 4 जाली नोट, नोट छापने में इस्तेमाल कलर प्रिंटर और हाई क्वालिटी के पेपर की 2 रिम बरामद की गई हैं।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटा ग्रामीण एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने बताया कि आरोपी सुरेश कुमार गुर्जर पुत्र प्रभुलाल (26 साल) निवासी वार्ड नंबर 11 थाना सुकेत, मनीष चौधरी पुत्र विक्रम (21 साल) निवासी बावड़ीखेड़ा थाना झालरापाटन और हुकम चंद गुर्जर पुत्र सीताराम (25 साल) निवासी गिरधरपुरा थाना झालरापाटन को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों से पुलिस की टीम अनुसंधान कर रही है। पूछताछ में जाली नोट के बड़े गिरोह का खुलासा होने की संभावना है।

विज्ञापन

  
एसपी सागर ने बताया कि गणतंत्र दिवस के मध्य नजर सभी थाना क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने का सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरुण माच्या और सीओ गजेंद्र सिंह के निर्देशन और थानाधिकारी श्यामा राम के नेतृत्व में रविवार को नेशनल हाईवे 52 पर नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध मारुति ओमनी वैन को रुकवा कर चेक किया, तो वेन में तीन व्यक्ति सुरेश, मनीष और हुकमचंद बैठे मिले। जिनकी तलाशी में 200 रुपये के 4 जाली नोट मिले। वैन के अंदर रंगीन प्रिंटर और नोट छापने के उच्च क्वालिटी के पेपर की 2 रिम मिली, जिन्हें जप्त किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें