फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा हमेशा झूठे वादे करती है: गहलोत

Sat, 01 Jun 2013 04:57 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी संदेश यात्रा में सांगानेर विधानसभा क्षेत्र में संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि भाजपा तो हमेशा झूठे वादे करती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वसुंधरा राजे 10 लाख सरकारी नौकरियों का दावा करती हैं लेकिन कोई यह सवाल भी करे कि इतनी नौकरियां दी कहां।

उन्होंने कहा कि बता यदि सरकारी आंकड़ों की करें तो प्रदेश में कुल सरकारी कर्मचारियों की संख्या ही 6 लाख है तो फिर 10 लाख कर्मचारी कहां से आए।

इस तरह यह तो किसी भी हाल में संभव नहीं है कि उन्होंने दस लाख लोगों को नौकरियां दी हों।

गहलोत ने कहा कि हमने चार साल में डेढ़ लाख नौकरियां दी है और 1 लाख 65 हजार पदों की जल्द भर्ती होगी। विपक्ष के लोग कहते है कि योजनाओं के नाम पर रेवडिय़ां बांट रही है, लेकिन हमने 4 सालों में कई नई योजनाओं को लागू किया है।

 हम पूछना चाहते है कि जब उनकी सरकार आई थी तब पांच सालों में क्या काम किया।

गहलोत ने कहा कि विपक्ष के लोग कांग्रेस सरकार कि योजनाओं के बारे में गलत आंकड़े बताकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। जब भाजपा की सरकार थी तो बाड़मेर रिफाइनरी क्यों नहीं लगी?
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर उस समय रिफाइनरी लग जाती तो कई बेरोजगार युवाओं को रोजगार के मिल जाता लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।

इस अवसर पर सभा में प्रदेशाध्यक्ष डा.चंद्रभान, शिक्षा मंत्री ब्रजकिशोर शर्मा, जयपुर महापौर ज्योति खंडेलवाल, सांसद महेश जोशी सहित प्रमुख कांग्रेसी नेता उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें