फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: झुंझुनू में कार ने बाइक और स्कूटी सवार को मारी टक्कर, हरियाणा के रहने वाले चार लोगों की मौत

Sun, 18 Sep 2022 05:07 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू

सार

राजस्थान में झुंझुनू जिले के खेतड़ी में सिंघाना सड़क मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। कार ने बाइक और स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झुंझुनू जिले के खेतड़ी में डूमोली कलां के समीप सिंघाना-नारनौल मार्ग पर रविवार दोपहर तेज गति से आ रही एक कार ने एक बाइक और स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक और स्कूटी पर सवार चार लोगों की मौत हो गई। हादसे का शिकार हुए चारों मृतक हरियाणा के रहने वाले थे, जो सिंघाना के समीप रिश्तेदार के यहां आए थे।

विज्ञापन


बुहाना डीएसपी मुकेश चौधरी ने बताया, दोपहर करीब दो बजे सूचना मिली कि डूमोली और पचेरी कलां टोल के बीच एक सड़क हादसा हुआ है। सूचना पर पुलिस पहुंची तो पता चला कि बाइक और स्कूटी में पीछे से एक अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस जांच में सामने आया कि नारनौल तहसील के मिर्जापुर बाछौद निवासी विनोद (55) पुत्र मालाराम जांगिड़, विमला (52) पत्नी विनोद स्कूटी पर चल रहे थे।

वहीं, उनके साथ तलोट निवासी सागरमल (50) पुत्र फूलचंद, उर्मिला (48) पत्नी सागरमल बाइक पर सिंघाना से नारनौल की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान डूमोली से आगे निकलते ही पीछे से एक कार ने उनकी बाइक और स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार भी सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में बाइक और स्कूटी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में सामने आया, तलोट निवासी सागरमल बाछौद विनोद का बहनोई लगता है और दोनों परिवार रिश्तेदारी में शामिल होने के लिए आए थे। दोपहर को वापस जाते समय हादसे का शिकार हो गए। हादसे के बाद चालक गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें