फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: UP से आकर दौसा में की चोरी, पुलिस ने शाहजहांपुर से चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, माल भी बरामद

Wed, 10 Aug 2022 08:45 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

दौसा के मरियाडा गांव में 22 जुलाई को चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपी उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के दौसा में 22 जुलाई को हुई लाखों की चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मानपुर थाना पुलिस ने चोरी के माल सहित उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से अन्य वारदात के बारे में पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन


मरियाडा गांव में रहने वाले राहुल चौधरी ने 22 जुलाई को मानपुर थाने में चोरी की एक रिपोर्ट दी थी। जिसमें राहुल ने बताया कि रात 11:00 से 2:00 के बीच अज्ञात चोर उसके घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवरात, मोटरसाइकिल, एलआईसी बीमा पॉलिसी और 8-9 हजार रुपये चोरी कर ले गए। सुबह 5:30 बजे उसकी नींद खुली तो घटना का पता चला। कमरों के ताले, अलमारी टूटी हुई थी और पूरा सामान बिखरा पड़ा हुआ था।  

पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। तकनीक का उपयोग कर जिला शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश के रहने वाले चार अभियुक्तों अनीश अंसारी पुत्र लियाकत (55), बबलू अंसारी पुत्र गपल्लु (35), साहने आलम उर्फ बड्डा पुत्र जानूकी अंसारी (30) और नसीम अंसारी पुत्र अशफाक (28) को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों पर यूपी के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, नकबजनी, जानलेवा हमला करने और गैंगस्टर एक्ट के तहत कई केस दर्ज हैं। नसीम अंसारी 13, साहने आलम 8 और बबलू अंसारी पर 2 अपराधिक केस पहले से दर्ज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें