फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner: सेप्टिक टैंक की सफाई करने उतरे चार मजदूरों की मौत, जहरीली गैस से दम घुटने से गई जान

Sun, 27 Mar 2022 06:47 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

बीकानेर में एक ऊन की फैक्ट्री के सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान चार मजदूरों की जान चली गई। मृतकों के शवों को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
विज्ञापन
बीकानेर में मजदूर की मौत - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीकानेर के बीछवाल थाना इलाके में दर्दनाक हादसा हो गया। करणी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक ऊन फैक्ट्री में बने सेप्टिक टैंक को साफ करने उतरे चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।  

विज्ञापन

बता दें कि फैक्ट्री में बने गंदे पानी के वेस्ट के लिए बनाए गए सेप्टिक टैंक की सफाई करने चार मजदूर उतरे थे। गंदे पानी को मोटर से बाहर निकाल दिया था। उसके बाद सतह पर जमा गंदगी और जहरीली गैस से चार मजदूरों का दम घुटने लगा। जिससे तीन मजदूरों ने मौके पर दम तोड़ दिया लेकिन अंतिम में उतरे मजदूर किशन बिहारी की सांसे चल रही थी। जिसे फौरन अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में किशन बिहारी की भी मौत हो गई।  


घटना की सूचना मिलते ही मौके बीछवाल थाने से पूरनसिंह मय जाब्ता लेकर पहुंचे। साथ में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार और डीएसपी पवन भदौरियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। एएसआई पूरनसिंह ने बताया कि दम घुटने कालूराम वाल्मिकी, लालचंद और चोरुलाल नायक, किशन बिहारी के रुप में शिनाख्त हुई है। मृतकों के शवों को पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया गया हैं, जहां उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें