फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: पूर्व सरपंच ने थाने में घुसकर एएसआई का पकड़ा कॉलर, गालियां भी दी, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 05 Mar 2022 11:41 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर के कोटपूतली में एक पूर्व सरपंच में थाने में घुसकर एसएसआई का कॉलर पकड़ और गालियां भी सुनाई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एक दिन पहले कांग्रेस विधायक ने भी एसएचओ को गालियां सुनाई थीं।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटपूतली के गोपालपुरा गांव के पूर्व सरपंच ने थाने में घुसकर एएसआई के साथ दुर्व्यवहार किया। आरोपी ने एएसआई का कॉलर पकड़ लिया और गालियां भी दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला बानसूर थाने का हैं। यहां गोपालपुरा गांव के पूर्व सरपंच धर्मपाल गुर्जर ने थाने में घुसकर एसआई जगदीश प्रसाद मीणा के साथ बुरा व्यवहार किया। पूर्व सरपंच ने एएसआई का कालर पकड़ कर जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल किया और गालियां भी दी। एएसआई मीणा ने थाने में आरोपी पूर्व सरपंच के खिलाफ केस दर्ज कराया था। 

बानसूर पुलिस उपाधीक्षक मृत्युंजय मिश्रा ने बताया कि पूर्व सरपंच धर्मपाल रावत को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। उन्होंने बताया कि जनवरी महीने में आरोपी धर्मपाल ने एक केस में पैरवी करने के लिए एसआई के साथ सरकारी काम में बाधा डालते हुए अभद्रता की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें