फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: अजमेर में मूर्ति विसर्जन करने गए सात युवक गहरे पानी में उतरे, डूबने से छह की मौत, एक लापता

Wed, 05 Oct 2022 06:46 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

ग्रामीणों के अनुसार नंदा जी की ढाणी से 20-25 ग्रामीण नांदला के पास पानी से भरे गड्ढे में मूर्ति विसर्जन करने के लिए पहुंचे थे। सात युवक मूर्ति को विसर्जित कर रहे थे, इस दौरान वह गहरे पानी में पहुंच गए। जिससे सभी डूब गए। 
विज्ञापन
हादसे में छह लोगों की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर के नसीराबाद के निकट नांदला में मूर्ति विसर्जन के दौरान छह युवकों की मौत हो गई। इन मृतकों में चाचा भतीजा भी शामिल हैं। छह के शव बरामद कर लिए गए हैं। वहीं, एक युवक की तलाश की जा रही है। गांव नंदाजी की ढाणी से 20-25 लोग मूर्ति विसर्जन के लिए खान की तरह बने एक गड्डे में गए थे। जिनमें से सात युवक उसमें उतरे और गहराई का अंदाजा नहीं होने के कारण डूब गए। हादसे में छह की मौत हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला। जिन्हें नसीराबाद अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस और प्रशासन की टीमें लापता युवक की तलाश कर रहीं हैं।

विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार नंदा जी की ढाणी से 20-23 ग्रामीण नांदला के पास पानी से भरे गड्ढे में मूर्ति विसर्जन करने के लिए पहुंचे थे। सात युवक मूर्ति को विसर्जित कर रहे थे, इस दौरान वह गहरे पानी में पहुंच गए। पानी में डूबने से छह की मौत हो गई। वहीं लापता युवक की तलाश की जा रही है। सूचना मिलने पर पहुंचे पुलिस जवानों और ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला। सभी शवों को नसीराबाद अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। स्थानीय पुलिस और प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे है। मृतकों के शवों का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। गांव में एक साथ छह युवको की मौत से मातम पसरा हुआ है। अभी बचाव कार्य जारी है। 
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें