फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikar: रलावता टोल प्लाजा पर फायरिंग, टोल मांगने पर बदमाशों ने टोलकर्मी को गोली मारी, अस्पताल में भर्ती

Wed, 19 Jul 2023 02:53 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

रलावता टोल प्लाजा पर हुई वारदात को लेकर पुलिस ने कार सवार एक युवती समेत चार युवकों को गिरफ्तार किया है। आरेपियों से घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
टोल प्लाजा पर हुई फयरिंग की घटना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीकर जिले के रलावता कस्बे के टोल प्लाजा पर आज सुबह बदमाशों ने टोल मांगने पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से एक टोलकर्मी घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे जयपुर रेफर किया गया है। ये पूरी घटना टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैछ हो गई।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एक बिना नंबर की तेर रफ्तार स्विफ्ट का बैरियर तोड़ते हुए टॉल से आगे निकलने लगी। इस दौरान टोल कर्मियों ने कार को रोका और टोल मांगा। इससे गुस्साए कार सवार नीचे उतरे और एक टोलकर्मी पर गोली चला दी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। इसके  बाद टोल कर्मियों ने वारदात की जानकरी पुलिस दी। पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों और नाकाबंदी कर फरार कार सवारों की तलाश शुरू की।  

इस दौरान बिना नंबर प्लेट की कार को नीम का थाना पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने कार सवार चार युवक और एक युवती को गिरफ्तार कर लिया है। घटना को लेकर श्रीमाधोपुर पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें