फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi: माउंटआबू में शॉर्ट सर्किट से रेडीमेड गारमेंट शोरूम में लगी आग, 20 लाख रुपये से ज्यादा का सामान हुआ राख

Thu, 26 Oct 2023 03:18 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

रेडीमेड गारमेंट शोरूम में रखा 20 लाख रुपये से ज्यादा का सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। नगर पालिका आपदा प्रबंधन दल एवं लोगों को आग पर काबू पाने में दो घंटे का समय लगा।
विज्ञापन
शोरूम में लगी आग। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरोही जिले के माउंटआबू के आंबेडकर सर्कल स्थित एक रेडीमेट गारमेंट शोरूम में बीती देर रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग से शोरूम में रखा 20 लाख रुपये से ज्यादा का सामान जलकर खाक हो गया। आग को बुझाने में दो घंटे से भी ज्यादा का समय लगा। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बीती देर रात करीब 2.45 बजे नगर पालिका कार्यालय को आग लगने की सूचना मिली। इस पर नगर पालिका आपदा प्रबंधन दल एवं फायर दल कर्मचारी मौके पर पहुंचे तथा आग पर काबू पाने की कवायद शुरू की। तब तक आग काफी विकराल हो चुकी थी। राहत एवं बचाव दलकर्मियों का आग बुझाने के साथ ही यह आगे नहीं फैले यह पहला प्रयास था। इसके लिए सबसे पहले लाइटें बंद करवाई गई। 

आग बुझाने में कर्मचारियों को दो घंटे से भी ज्यादा समय लगा। गनीमत यह रही कि आग आसपास में नहीं फैली अन्यथा जानमाल का बड़ा नुकसान हो सकता था। इस दौरान नगर पालिका स्टोर कीपर राजकिशोर शर्मा, आपदा दल प्रबंधन प्रभारी हरीश पांचाल, अलकेश गोयल एवं प्रकाश चौधरी की टीम ने सराहनीय कार्य किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें