फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pali: अहमदाबाद जा रही कार मवेशी से टकराई, 3 वर्षीय बालक एवं युवक की मौत

Thu, 26 Oct 2023 03:15 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली

सार

Pali: पाली शहर के निकट ट्रांसपोर्ट नगर थाना क्षेत्र में आज तड़के 4 बजे सड़क दुर्घटना में एक बालक सहित दो जनों की मौत हो गई, जबकि मृतक बच्चे के माता पिता घायल हो गए।
 
विज्ञापन
हादसे में घायल लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाली के ट्रांसपोर्ट नगर थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां आज तड़के करीब 4 बजे नेशनल हाइवे पर खेतावास के निकट खाटूश्यामजी से दर्शन कर कार से अहमदाबाद जा रहा एक परिवार मवेशी की चपेट में आ गया। इस हादसे में कार अनियंत्रित होकर खाई में जाकर पलट गई।

विज्ञापन


मौके पर दो की मौत

हादसे की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर एंबुलेंस पहुंची। मगर उससे पहले 3 वर्षीय सारांश पुत्र पंकज कुमार और 32 वर्षीय महेश पुत्र अशोक की मौत चुकी थी। जबकि 35 वर्षीय पंकज कुमार पुत्र प्रकाश और उनकी पत्नी जीविका घायल हो गई। जिसके बाद एंबुलेंस ने चारों को बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचाया। 


खाटूश्यामजी आये थे दर्शन करने

जानकारी के अनुसार अहमदाबाद से खाटूश्यामजी के दर्शन करने के लिए यह परिवार तीन दिन पूर्व खाटूश्यामजी के दर्शन करने आया था। यहां पर दर्शन करके वापस अहमदाबाद जाते समय पाली-जयपुर नेशनल हाइवे पर खेतावास के निकट कार के सामने भैंस के टकराने से हादसा हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें