गुजरात से आए सेना के हेलीकॉप्टरों ने आग पर पाया काबू।
- फोटो : अमर उजाला
राजस्थान के जंगलों में आगजनी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। अब उदयपुर जिले के बांकी वन क्षेत्र में आग लग गई। जिसे बुझाने के लिए सेना के हेलीकॉप्टरों की मदद ली गई।
मुख्य वन संरक्षक आरके सिंह ने बताया कि वन क्षेत्र में बुधवार को आग लगी थी। गुरुवार रात को आग ने उदयपुर शहर से सटे जंगल का एक बड़ा हिस्सा अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान करीब 50 हेक्टेयर वन क्षेत्र आग की चपेट में आ गया था। सिंह ने बताया कि सेना के हेलीकॉप्टरों ने आग पर काबू पा लिया है। आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए वन विभाग लगातार निगरानी कर रहा है।
गुजरात से आए हेलीकॉप्टरों ने बुझाई आग
जंगल में आग की सूचना पर शुक्रवार अल सुबह गुजरात से आए वायु सेना के हेलीकॉफ्टरों से जलवर्षा कर आग बुझाने के प्रयास शुरू किए गए। इसके बाद आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि सेना के जवान और अफसर अभी भी मौके पर मौजूद हैं। बता दें कि बांकी वन खंड के समीप ही एकलिंगगढ छावनी मौजूद है। आग की सूचना पर सेना के जवान भी अलर्ट हो गए थे।