फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur: बांकी वन क्षेत्र में लगी आग, गुजरात से आए सेना के हेलीकॉप्टरों ने पाया काबू, 50 हेक्टेयर जंगल खाक

Fri, 29 Apr 2022 04:07 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

मुख्य वन संरक्षक आरके सिंह ने बताया कि बांकी वन क्षेत्र में बुधवार को आग लगी थी। गुरुवार रात को आग ने उदयपुर शहर से सटे जंगल का एक बड़ा हिस्सा अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान करीब 50 हेक्टेयर वन क्षेत्र आग की चपेट में आ गया था।
विज्ञापन
गुजरात से आए सेना के हेलीकॉप्टरों ने आग पर पाया काबू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के जंगलों में आगजनी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। अब उदयपुर जिले के बांकी वन क्षेत्र में आग लग गई। जिसे बुझाने के लिए सेना के हेलीकॉप्टरों की मदद ली गई। 
विज्ञापन


मुख्य वन संरक्षक आरके सिंह ने बताया कि वन क्षेत्र में बुधवार को आग लगी थी। गुरुवार रात को आग ने उदयपुर शहर से सटे जंगल का एक बड़ा हिस्सा अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान करीब 50 हेक्टेयर वन क्षेत्र आग की चपेट में आ गया था। सिंह ने बताया कि सेना के हेलीकॉप्टरों ने आग पर काबू पा लिया है। आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए वन विभाग लगातार निगरानी कर रहा है।  

गुजरात से आए हेलीकॉप्टरों ने बुझाई आग 
जंगल में आग की सूचना पर शुक्रवार अल सुबह गुजरात से आए वायु सेना के हेलीकॉफ्टरों से जलवर्षा कर आग बुझाने के प्रयास शुरू किए गए। इसके बाद आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि सेना के जवान और अफसर अभी भी मौके पर मौजूद हैं। बता दें कि बांकी वन खंड के समीप ही एकलिंगगढ छावनी मौजूद है। आग की सूचना पर सेना के जवान भी अलर्ट हो गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें