फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nagaur: नौवीं की छात्रा और उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ करने वाले मनचलों के खिलाफ FIR, पढ़िए पीड़िता की परेशानी

Thu, 27 Apr 2023 10:25 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

सार

पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि जब वह स्कूल जाती हैं तो मुमताज नाम का लड़का तीन दोस्तों के साथ घर से लेकर स्कूल तक उसका पीछा करते हैं और उसे गंदे इशारे करते रहते हैं उसको और उसकी बहन को परेशान करते रहते हैं। 
विज्ञापन
एफआईआर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागौर के परबतसर थाना क्षेत्र में नौवीं कक्षा की छात्रा ने 4 मनचलों युवकों के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज करवाया है। छात्रा का आरोप है कि जब वह स्कूल जाती है तो चारों युवक उसका पीछा करते हैं और उसके साथ गंदी हरकतें करते हैं, गलत इशारे करते हैं। साथ ही उसकी बहन के साथ भी छेड़छाड़ करते रहते हैं। उसके घर के सामने आकर उससे मोबाइल नंबर भी मांगने लगे। इसके खिलाफ पीड़ित छात्रा ने अपने पिता के साथ परबतसर थाने में पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परबतसर थाना पुलिस ने पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मुमताज अपने दोस्तों के साथ करता था परेशान

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि अपने पिता के साथ आई कक्षा नौवीं की छात्रा ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है, जो उसके और उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ करते थे। पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि जब वह स्कूल जाती हैं तो मुमताज नाम का लड़का तीन दोस्तों के साथ घर से लेकर स्कूल तक उसका पीछा करते हैं और उसे गंदे इशारे करते रहते हैं उसको और उसकी बहन को परेशान करते रहते हैं। कल रात करीब 9:00 बजे उसके घर आ गए, घर के बाहर बैठी उसकी बहन से चारों लड़कों लड़के मोबाइल नंबर मांग लिया, नंबर देने से मना किया तो वह उनके साथ छेड़खानी करने लग गए। लड़की ने शोर मचाया, परिजन बाहर आए तो चारों लड़के भाग गए।

विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें