फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur: पटाखे जलाने से रोकने पर मारपीट, एक व्यक्ति की हालत गंभीर

Mon, 24 Oct 2022 04:57 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

राजस्थान में भरतपुर जिले के कामां स्थित कैथवाड़ा थाना क्षेत्र के धर्मशाला गांव में सोमवार को दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि एक समुदाय विशेष के लोगों ने उन्हें पटाखे चलाने से रोका और मारपीट की।
 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती युवक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर जिले में कामां के कैथवाड़ा थाना इलाके के धर्मशाला गांव में सोमवार को पटाखे जलाने को लेकर एक विशेष समुदाय ने दूसरे समुदाय के लोगों से मारपीट की। आरोप लगाया कि विशेष समुदाय के लोग चाहते हैं कि दूसरे समुदाय के लोग गांव में दीपावली न मनाएं। इस झगड़े में एक व्यक्ति की हालत गंभीर है, जिसे आरबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हालांकि, पुलिस ने त्योहार वाले आरोप से इनकार किया है।

विज्ञापन


पीड़ित पक्ष के लोगों ने बताया, गांव में उनके समाज के करीब 30 घर हैं। रात को उनके बच्चों ने गांव में पटाखे फोड़े, तब कोई विवाद नहीं हुआ। सुबह के समय कुछ विशेष समुदाय के लोग उनके घरों पर पहुंचे और आते ही मारपीट शुरू कर दी। उनका आरोप है, जब उनसे मारपीट का कारण पूछा तो उन्होंने दिवाली मनाने से मना किया। घटना में एक कई लोगों के चोटें आईं हैं। इनमें से एक व्यक्ति की हालत गंभीर है। उसे आरबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया है। विशेष समुदाय के लोगों पर महिलाओं और बच्चों से मारपीट का आरोप लगाया गया है।

बता दें कि घटना की सूचना जब पुलिस को दी गई, तो पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद पीड़ित पक्ष कैथवाड़ा थाने पहुंचा। फिलहाल, पीड़ित पक्ष की तरफ से शिकायत दी गई है। झगड़े के बाद कई हिन्दू संगठन गांव में पहुंच रहे हैं। कैथवाड़ा थाना अधिकारी रामनरेश ने बताया, एक लड़का कोल्ड ड्रिंक लेने के लिए दुकान पर गया। जहां पर दुकान मालिक और लड़के के बीच झगड़ा हो गया। दुकान मालिक ने कोल्ड ड्रिंक लेने आए लड़के को पीट दिया। इसके बाद लड़के ने अपने घर जाकर घटना के बारे में बताया। तब दूसरे पक्ष ने दुकान मालिक पक्ष के साथ मारपीट कर दी। इसमें त्योहार वाला कोई मुद्दा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें