राजस्थान में विदेशी युवतियों से छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। ताजा घटना के तहत फ्रांस की युवती को डरा-धमकाकर पुष्कर में छेड़छाड़ हुई, जिसका मामला उसने न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी थाने में पहुंचकर दर्ज करवाया।
दिल्ली पुलिस ने मामले की कॉपी पुष्कर थाने को भेजी है। युवती ने शिकायत की है कि युवकों का इरादा दुष्कर्म करने का था, जिसमें वे विफल रहे। पुष्कर थाना पुलिस युवकों की तलाश में जुटी है।
मामले के तहत विश्व प्रसिद्ध ब्रह्मा मंदिर के पास तीन सितम्बर को खरीदारी कर रही थी। एक युवक उसका पीछा करने लगा। इसके बाद हथियारबंद और युवक आ गए, युवती घबराकर एक दुकान में जा छिपी। युवकों ने वहां डराया धमकाया और छेड़छाड़ की। युवती जैसे तैसे वहां से निकल पाई। फिर वह बिना पुष्कर घूमे दिल्ली आ गई।