आम तौर पर भाजपा खेमे के माने जाने वाले योग गुरु बाबा रामदेव ने बिहार के मुख्यमंत्री और पीएम मोदी के कट्टर राजनीतिक विरोधी नीतीश कुमार की तारीफ की है।
योग गुरु ने नीतीश की तारीफ करते हुए उन्हें मोदी के जैसा विकास पुरुष बता डाला। उन्होंने नीतीश और मोदी को एक तराजू पर तौलते हुए कहा कि बिहार में कांटे की टक्कर चल रही है, नीतीश और मोदी बराबरी पर हैं।
रामदेव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जहां देश के विकास पुरुष हैं वहीं नीतीश बिहार के विकास पुरुष हैं। उल्लेखनीय है कि बिहार में चुनाव के तारीखों की घोषणा हो गयी है।
इसके बाद अलग-अलग संगठनों के सर्वे में जनता परिवार और बीजेपी गठबंधन में नीतीश पर जनता का भरोसा ज्यादा नजर आ रहा है।