फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में बिजली हुई महंगी

Fri, 20 Feb 2015 07:24 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान में बिजली शुक्रवार को करीब 20 प्रतिशत तक महंगी कर दी गई। बढ़ी हुई दरें 1 फरवरी से लागू मानी जाएंगी। ऐसे में हर उपभोक्ता पर हर महीने 1500 रुपए का अतिरिक्त भार पड़ेगा।
विज्ञापन


करीब 75 हजार करोड़ रुपए के घाटे से जूझ रहीं बिजली कंपनियों को इस बढ़ोतरी से 400 करोड़ रुपए महीना की आय होगी।

राजस्थान विद्युत नियामक आयोग ने बढ़ी हुई दरों को शुक्रवार को मंजूरी दे दी। बिजली दरें औसतन 76 पैसा प्रति यूनिट तक बढ़ाई गई हैं।

घरेलू श्रेणी में 76 पैसे व कृषि श्रेणी में 59 से 72 पैसे प्रति यूनिट एवं उद्योग श्रेणी में 1.16 रुपए प्रति यूनिट तक दरें बढाने को मंजूरी दी गई है।

साथ ही इन श्रेणियों में स्थाई शुल्क में भी 20 से 49 रुपए प्रति महीना की बढ़ोत्तरी की गई है। आयोग ने बिजली कंपनियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वह छीजत और चोरी रोकने के लिए एक्शन प्लान बनाएं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें