फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा हुई सक्रिय, राजस्थान में निर्दलियों पर नजर

Tue, 13 May 2014 12:18 PM IST
समीर शर्मा/अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान में भाजपा ने अब निर्दलीयों पर नजरें गढ़ा ली हैं। सूत्रों के अनुसार भाजपा का राजस्थान में सभी सीटों पर विजय का मिशन 25 यदि पूरा नहीं हुआ, तो निर्दलियों से सहयोग मांगा जाएगा जिससे पार्टियों पर निर्भरता कम रहे।
विज्ञापन


प्रदेश भाजपा ने भी इसी रणनीति के तहत फीडबैक बैठक के बाद जीतने की संभावना वाले निर्दलीयों से सम्पर्क साधने का विचार शुरू कर दिया है।

प्रदेश की सबसे हॉट सीट बाड़मेर पर भाजपा के बागी जसवंत सिंह भाजपा के कर्नल सोनाराम को कड़ी टक्कर दे हरे है, तो दौसा लोकसभा सीट पर राजपा के डॉ. किरोड़ीलाल मीणा मजबूत स्थिति में बताए जा रहे हैं।

सीकर में पार्टी के अन्य बागी सुभाष महरिया मुकाबले में हैं। इसके अलावा नागौर में निर्दलीय हनुमान और झुंझुनूं में डॉ. राजकुमार शर्मा ने भाजपा व कांग्रेस उम्मीदवरों को कड़ी टक्कर दी है।
विज्ञापन


इंटेलीजेंस ब्यूरो की ताजा रिपोर्ट में भी राज्य की तीन सीटों पर निर्दलीयों की जीत की संभावना जताई गई है। यदि भाजपा का मिशन-25 पूरा नहीं होता है और निर्दलीय जीतते है तो पार्टी में सरकार बनाने के लिए आवश्यक 272 सांसद जुटाने की कवायद में निर्दलीयों को अपने साथ लाने पर जोर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें