फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rape in Jaipur: सात साल की मासूम से बुजुर्ग ने की दरिंदगी, आरोपी बच्ची की मां को धर्म बेटी मानता था

Thu, 17 Mar 2022 01:27 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर में परिजन अपनी बच्ची को पड़ोस में रहने वाले बुजुर्ग के पास छोड़कर बाजार गए। बुजुर्ग ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
जयपुर में बच्ची से दुष्कर्म - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर के करधनी में पड़ोस में रहने वाले बुजुर्ग ने सात साल की बच्ची से दरिंदगी की। बच्ची की मां बुजुर्ग को पिता के समान मानती थी और बच्ची उसे नाना कहती थी। पीड़ित बच्ची के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। 

 

करधनी थाना पुलिस का कहना है कि आरोपी ने बच्ची की मां को अपनी धर्म बेटी बना रखा था। जिसके कारण उसका मासूम के घर आना-जाना था। कुछ दिनों पहले बच्ची को बुजुर्ग के पास छोड़कर माता-पिता कहीं चले गए। जिसके बाद आरोपी ने बच्ची के साथ छेड़छाड़ की। शाम को परिजन लौटे तो मासूम ने बुजुर्ग की हरकतें बताई।

विज्ञापन

पीड़िता का कहना है कि बुजुर्ग पहले भी उसके साथ कई बार घिनौनी हरकतें कर चुका है। जिसके बाद परिजनों ने तुरंत करधनी थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और आईपीसी की धारा 376 के तहत केस दर्ज किया है। हालांकि, आरोपी मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें