फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barmer Road Accident: राजस्थान में एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत, बरातियों की कार और ट्रक में भीषण टक्कर

Tue, 07 Jun 2022 09:09 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

सार

बाड़मेर में बरात में जा रही बोलेरो कार और ट्रक में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
बाड़मेर सड़क हादसा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाड़मेर में सोमवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई। मृतक एक ही परिवार के हैं। सभी कार से बरात में शामिल होकर शादी समारोह में जा रहे थे। 

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा गुड़ामालानी थाने के बाटा फांटे के पास हुआ है। जालोर के सेडिया निवासी एक परिवार बाड़मेर जिले के कांधी की ढाणी गुड़ामालानी जा रहे थे। कार में परिवार के नौ लोग सवार थे। इसी दौरान गुड़ामालानी हाईवे पर बाटा फांटे के पास कार और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। जिसमें मौके पर ही छह लोगों ने दम तोड़ दिया। हादसा इतना भयानक था कि कार बुरी तरीके से पिचक गई। वहीं ट्रक भी आगे जाकर सड़क पर पलट गया। अन्य गाड़ियों में सवार बरातियों ने गाड़ी से कड़ी मशक्कत के बाद लोगों को निकाला। उसके बाद लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

दुर्घटना में पूनमाराम पुत्र ढीमाराम, प्रकाश पुत्र पेमाराम, मनीष पुत्र पूनमाराम, प्रिंस पुत्र मांगीलाल, भागीरथराम पुत्र पोकराराम समेत छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं।वहीं मांगीलाल पुत्र नैनाराम और बुद्धराम पुत्र कानाराम को घायल हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं एक गंभीर घायल का सांचौर अस्पताल में इलाज जारी है। हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें