सांचौर के नेशनल हाइवे 68 पर बीती रात तीन बजे दर्दनाक हादसा हो गया। एक ट्रेलर और आयशर की आमने-सामने से भिड़त के बाद दोनों में आग लग गई। हादसे में आयशर चालक की जलने से मौत हो गई।
चितलवाना थानाधिकारी खमाराम ने बताया कि नेशनल हाइवे 68 पर मीठीबेरी के पास गुरुवार देर रात को तीन बजे ट्रेलर और आयशर गाड़ी की भिड़ंत हो गई। इसमें आयसर ट्रक चालक जिंदा जल गया। उन्होंने बताया, रात को सूचना मिली कि हाईवे पर दो ट्रकों के बीच आमने सामने से हुई भिड़ंत के बाद आग लग गई हैं।
मौके पर पहुंची पुलिस ने दमकल बुलाकर आग पर काबू पाया। हादसे में मनीष पुत्र पुराराम जाट निवासी सिणधरी की जलने से मौके पर मौत हो गई। जबकि ट्रेलर चालक को मामूली चोट आई है। आयशर गाड़ी गुजरात से सब्जी लेकर बाड़मेर की तरफ जा रही थी, जबकि पंजाब से मिट्टी भरकर ट्रक गुजरात जा रहा था। इस दौरान मीठीबेरी के पास हादसा हो गया।