फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur: सरपंच पति के पीछे तलवार लेकर दौड़ा युवक, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

Sun, 20 Mar 2022 05:06 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

जोधपुर के सरेचा गांव में सरपंच पति ने एक युवक पर जानलेवा हमला करने का केस दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
जोधपुर में सरपंच पति पर हमला - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोधपुर के सरेचा गांव में नशे में धुत युवक सरपंच पति के पीछे तलवार लेकर भागा। युवक का सरपंच पति के पीछे भागने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सरपंच पति ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।

विज्ञापन

ठाकुर जी के मंदिर में होली मिलन समारोह में ग्रामीण लूणी सरपंच के पति भलाराम सारण को भी आमंत्रित किया था। भलाराम सरपंच पति वहां पहुंचे तो सुरेंद्र सिंह नाम का व्यक्ति शराब के नशे में धुत होकर आया और गाली गलौज करने लगा। जब भलाराम ने युवक को वहां से जाने के लिए कहा तो युवक ने सरपंच पति का कॉलर पकड़ लिया।


लोगों ने बीचबचाव कराकर मामला शांत करवाया। थोड़ी ही देर में युवक अपने घर से तलवार लेकर आ गया और सरपंच पति के पीछे दौड़ पड़ा। लोगों ने जैसे करके भलाराम की जान बचाई। ग्रामीणों ने सुरेंद्र सिंह के हाथ की तलवार छीन ली। 2020 में बलराम की पत्नी मोहिनी पटेल ने चुनाव लड़ा था। उनके सामने पवन भाटी खड़ी थी। उसी समय से विवाद चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें