फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पार्टी दी और नशे में खुद ही डूब गया पूल में

Wed, 14 Aug 2013 01:09 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान के जयपुर शहर में एक छात्रनेता गणपत सिंह अपनी ही शराब पार्टी में डूब गया। नशे में वह पूल में उतरा और पूल में ही डूबकर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


गणपत सिंह ने सोमवार रात अपने पांच दोस्तों को एक पार्टी दी थी। शराब पीने के बाद वे सभी विश्वविद्यालय की दीवार फांद कर पूल में उतर गए। नशे में गहरे पानी में उतर जाने के कारण उसकी मौत हो गई।

मृतक राजस्थान कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। सूचना मिलने के बाद गोताखोरों ने मृतक का शव निकाला।

गहरे पानी में उतरा
मृतक के एक मित्र ने पुलिस को बताया कि पूल में अंधेरा था और गणपत को तैरना नहीं आता था। वह गहरे पानी में चला गया और जब सारे लोग पूल से बाहर आ गए तो सभी ने पूल में गणपत को तलाशना शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहुत आवाज देने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। डूबने के डर से फिर कोई भी गहरे पानी में नहीं गया।

मां को नहीं पता कुछ
गणपत के पिता मिडिल स्कूल में हेडमास्टर हैं। उनके चारों बेटों में गणपत सबसे छोटा था। उन्होंने बताया कि गणपत आईएएस बनने के सपने लेकर जयपुर आया था। उसने घर पर फोन पर बात की थी और पढ़ाई से संबंधित कुछ बातें की थीं। अपनी मां से गणपत ने कहा था कि वह राखी पर घर भी आएगा। परिजनों ने अभी तक गणपत की मां को हादसे के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें