फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरूद चुराने की सजा, बच्ची को भेजना चाहा जेल!

Mon, 12 Aug 2013 04:42 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान के अजमेर में एक अजीब सा किस्सा सामने आया है जहां एक बुजुर्ग दंपत्ति ने 6 साल की लड़की के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट लिखाई है। लड़की का जुर्म महज इतना था कि वह दंपति के बाग से अमरूद चुराती थी।
विज्ञापन


बुजुर्ग दंपति पुलिस से लड़की की गिरफ्तारी पर अड़े थे। पुलिस ने उन्हें काफी समझाने की कोशिश की कि लड़की बहुत छोटी है लेकिन वे अड़े रहे कि लड़की के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए।

पुलिस के मुताबिक संतोष जोशी(51) और उनकी पत्नी विद्या देवी कोटरा के प्रगति नगर में रहते हैं। उन दोनों को बागबानी करना बेहद पसंद है। लेकिन जैसे ही उनके बाग के फल गायब होना शुरू हुए तो वे चिंतित हो गए और चोर को रंगे हाथों पकड़ने की सोची।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुजुर्ग दंपति को पास की ही एक 6 साल की लड़की अमरूद चुराती हुई दिखी। दंपति लड़की को जबरदस्ती पुलिस स्टेशन ले आए।

लड़की का पिता भागा-भागा पुलिस स्टेशन पहुंचा और दंपति से बेटी की तरफ से माफी मांगी लेकिन वे उसकी गिरफ्तारी की मांग करते रहे।

पुलिस ने दंपति को समझाया कि कानून के मुताबकि हम किसी भी बच्चे तो तब तक गिरफ्तार नहीं कर सकते जब तक वह कम से कम 7 साल का न हो।

लेकिन बुजुर्ग दंपति नहीं माने तो पुलिस ने अपनी रोजमर्रा की डायरी में रिपोर्ट लिखी और काफी मशक्कत और समझाइश के बाद दंपति को घर भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें