फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर फिर मिले मादक पदार्थों के पैकेट, कीमत करीब 8 करोड़ रुपए बताई जा रही

Sun, 21 Aug 2022 07:50 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर

सार

भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के गांव एक बीएसएम के पास नर्सरी में एक बार फिर हेरोइन तस्करी का मामला सामने आया है। यह गांव सीमा सुरक्षा बल की बिंजौर पोस्ट के पास स्थित है।
विज्ञापन
मादक पदार्थों के पैकेट - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (BSF) की 23वीं बटालियन ने शनिवार को बिंजोर पोस्ट के पास गांव एक बीएसएम की नर्सरी से हीरोइन के दो पैकेट बरामद किए हैं। बीएसएफ के अधिकारियों को ग्रामीणों ने सूचना दी थी कि गांव एक बीएसएम के पास नर्सरी में पीले रंग के दो पैकेट पड़े हुए हैं। अधिकारियों और जवानों ने वहां पहुंचकर जांच की तो दोनों पैकेटों में हीरोइन मिली। बरामद हेरोनइन की कीमत करीब आठ करोड़ रुपए है।

विज्ञापन


बता दें, हेरोइन का कुल वजन दो किलो है तथा दोनों पैकेट एक-एक किलो के हैं। बीएसएफ के अधिकारियों ने इसकी जानकारी नारकोटिक्स विभाग को दे दी है। बरामद की गई हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब आठ करोड़ रुपए बताई है। अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास हेरोइन मिलने पर क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क और सक्रिय हो गई हैं।

गौरतलब है, श्रीगंगानगर के अनूपगढ़ में अंतरराष्ट्रीय तस्करी के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं और सुरक्षा एजेंसियों को भारी मात्रा में हेरोइन भी बरामद हुई थी। सूचना मिलने पर अनूपगढ़ की सीआईडी की टीम भी मौके पर पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें