फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: हाइवे पर चलता हुआ ट्रक बना आग का गोला, ड्राइवर जिंदा जला

Fri, 22 Jul 2022 02:38 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान

सार

नेशनल हाईवे पर गुरुवार देर रात बांदनवाड़ा के निकट चलते ट्रेलर में आग लग गई
विज्ञापन
राजस्थान में चलते ट्रेलर में लगी आग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल हाईवे पर गुरुवार देर रात बांदनवाड़ा के निकट चलते ट्रेलर में आग लग गई। जिससे ड्राइवर जिंदा जल गया। ड्राइवर की बॉडी को भिनाय थाना पुलिस ने हॉस्पिटल में रखवाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन


अजमेर जिले के नेशनल हाईवे पर बांदनवाड़ा के पास अचानक चलते ट्रेलर में आग लग गई। बताया गया है कि वह भीलवाड़ा की तरफ से जा रहा था। ट्रेलर में मौजूद ड्राइवर जब तक उसे साइड में लगाता तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग इतनी तेजी के साथ फैली कि वह ट्रेलर से बाहर नहीं निकल पाया। सूचना मिलने पर आस—पास के लोगों की भीड़ ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस के साथ-साथ मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंची और आग पर काबू पाया। 

घटनास्थल पर पहुंची भिनाय पुलिस ने ट्रेलर में फंसे चालक की बॉडी को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। चालक की शिनाख्त भिनाया निवासी छीतर के रूप में हुई है। भिनाय थाना पुलिस आग लगने के कारणों को लेकर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें