आरोपी राकेश व उसकी प्रेमिका गीता मीणा
- फोटो : Vishnu Sharma
मानसरोवर में 10 मार्च की देर रात को हुए डबल मर्डर हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने वारदात में शामिल एक महिला और उसके दो सहयोगी पुरुषों को गिरफ्तार कर लिया।
डीसीपी मनीष अग्रवाल ने बताया कि उनियारा टोंक निवासी गिरफ्तार आरोपी राकेश मीणा, करौली हाल बाढ़देवरी शिप्रापथ निवासी गीता मीणा और करौली निवासी रमेश सैनी है। आरोपियों के कब्जे से हत्या के बाद चुराए गए जेवरात,लेपटॉप इत्यादि बरामदगी के प्रयास किए जा रहे है।
तीनों आरोपियों ने 10 मार्च को रात को मानसरोवर के मध्यम मार्ग पर एक निर्माणाधीन होटल में पहुंचे। यहां राकेश व रमेश होटल के निर्माण कार्य के लिए मजदूर व सेनेट्री सामान लाने का काम करते थे। रात तक आरोपियों ने 43 वर्षीय सौरभ सक्सेना के साथ शराब पी। देर रात को सौरभ ने गीता से संबंध बनाए।
आरोपी राकेश ने बताया कि सौरभ ने गीता की मासूम बेटी से भी गलत हरकतें करने की कोशिश की। तब उसने व रमेश सैनी ने मिलकर पहले पहली मंजिल पर बैडरुम में सौरभ के दोनों हाथ बांधकर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद ग्राउंड फ्लोर पर सौरभ के पिता राजनारायण की टैंक के लोहे के ढक्कन से वार कर मार डाला। वे मीडिया में खबरें पढ़ते रहे। जब पिता—पुत्र के मर्डर की खबरें नहीं आई। तब वे 14 मार्च की दोपहर को वापस होटल पहुंचे। वहां रखे लेपटॉप व अन्य सामान लेकर चले गए।
आरोपी राकेश व उसकी प्रेमिका गीता मीणा मथुरा वृंदावन चले गए
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
एसपी मनीष अग्रवाल ने बताया कि 14 मार्च की शाम को ही आरोपी रमेश करौली चला गया। जबकि आरोपी राकेश व उसकी प्रेमिका गीता मीणा मथुरा वृंदावन चले गए। वहां गिर्राज जी की परिक्रमा कर वापस करौली आ गए। इसके बाद तीनों मेंहदीपुर बालाजी दर्शन करने पहुंचे। उधर, 14 मार्च की रात को मकान से तेज दुर्गंध आने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी।
इसके बाद पुलिस कमिश्नर समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। तब राजनारायण व सौरभ की लाश सड़ रही थी। वहां काफी आपत्तिजनक वस्तुएं मिली, जबकि घर में रखे जेवरात व अन्य सामान गायब मिले।
डीसीपी मनीष अग्रवाल के निर्देशन में एडिशनल डीसीपी योगेश गोयल, एसीपी मानसरोवर देशराज यादव व मानसरोवर थानाप्रभारी सुरेंद्र सिंह राणावत, हैडकांस्टेबल रामवीर सिंह, मुकेश, विक्रम सिंह, हंसराज व कमिश्नरेट में दक्षिण जिले की साइबर क्राइम प्रभारी बहादुर सिंह, लोकेश नेतृत्व में तीन टीमें गठित की गई थी। जिन्होंने इस वारदात का खुलासा कर तीनों आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया।