फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota: क्रिकेट खेल रहे बच्चे पर चार कुत्तों ने किया हमला, सिर सहित 40 जगह नोंचा

Wed, 27 Apr 2022 02:22 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

कोटा में क्रिकेट खेल रहे बच्चे पर कुत्तों ने हमला कर दिया। हमले में बच्चा बुरी तरह जख्मी हो गया है।
विज्ञापन
कुत्ते ने बच्चे पर किया हमला - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटा में कुत्तों ने आतंक मचा रखा है। चार कुत्तों ने क्रिकेट खेल रहे बच्चे पर अचानक हमला कर दिया। कुत्तों ने बच्चे के सिर, हाथ, पैर को बुरी तरह नोच डाला। मासूम को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

विज्ञापन

घटना शहर के महावीर नगर थर्ड चौराहे के पास की है। 12 साल का रूद्र मंगलवार की शाम को क्रिकेट खेलने गया था। इसी दौरान चार कुत्तों ने रूद्र पर हमला कर दिया। उसके सिर, पीठ, हाथ और जांघ पर 40 से ज्यादा जगह पर बुरी तरह से नोंच डाला। ग्राउंड के बाहर सड़क पर खड़े युवकों की नजर पड़ी तो तीन-चार युवक रुद्र को बचाने दौड़े। पत्थर फेंक कर किसी तरह कुत्तों को भगाया। उसे तुरंत निजी हॉस्पिटल ले जाया गया। बच्चे को 12 टांके लगे हैं। 


सूचना पर बच्चे के परिजन अस्पताल पहुंचे। बच्चे के पिता हरीश ने कहा कि मुझे लोगों ने बताया कि कुत्ते बच्चे को घसीटते हुए ले जा रहे थे। आसपास मौजूद लोगों ने मेरे बच्चे की जान बचा ली। उन्होंने कहा कि नगर निगम को कुछ करना चाहिए। ऐसी घटनाएं रोज हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें