फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

राजस्थान: कुत्ते भौंकने को लेकर झगड़े में इंजीनियर की चाकू मारकर हत्या

Mon, 17 Feb 2020 06:45 PM IST
Trainee Trainee पीटीआई, जयपुर
प्रतीकात्मक फोटो

राजस्थान के अलवर जिले में एक पालतू कुत्ते के भौंकने के कारण इंजीनियर की कथित रूप से हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया घटना रविवार रात की है जब संतोष शर्मा अपने कुत्ते को लेकर बाहर टहलने गए थे। तभी कुत्ता आकाश दलाल पर भौंकने लगा। इस पर आकाश और संतोष के बीच कहासुनी बढ़ गई। इसी बीच आकाश ने चाकू से संतोष पर हमला कर दिया।



अलवर सदर पुलिस स्टेशन के एसएचओ रामनिवास के मुताबिक आनन फानन में संतोष को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। संतोष और दलाल दोनों एक ही आवासीय परिसर में रहते थे।

संतोष एक निजी कंपनी में काम करने वाले इंजीनियर थे और आकाश टैक्स असिस्टेंट है। पुलिस के मुताबिक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और पूछताछ की जारी है। पोस्टमॉर्टम के बाद सोमवार को मृतक का शव परिवार को सौंप दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें