फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: बहू के खूंखार कुत्ते ने सास पर किया हमला, गंभीर घायल, केस दर्ज

Wed, 22 Jun 2022 12:41 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

बुजुर्ग महिला का कहना है कि कुत्ता उनपर पहले भी हमला कर चुका है। जो कुत्ता उनकी बहू ने पाला था, वो विदेशी नस्ल का है।
विज्ञापन
जयपुर में महिला पर कुत्ते ने किया हमला - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर में एक पालतू कुत्ते ने बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया। इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसके बाद घायल महिला ने अपने पूत्रवधू के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।

विज्ञापन

मामला महावीर नगर का है। 78 वर्षीय बुजुर्ग महिला अपने बेटे और पुत्रवधू के साथ मकान में रहती है। उनकी पुत्रवधू ने सेंट बर्नार्ड नस्ल नाम का पालतू कुत्ता घर में पाल रखा था। यह कुत्ता बैन है। बुजुर्ग महिला का कहना है कि करीब एक महीने पहले भी कुत्ते ने इस बुजुर्ग महिला पर हमला किया था। उसके बाद उन्होंने बजाज नगर थाने में शिकायत दी लेकिन कोई भी कार्रवाई नहीं हुई।

 


कुछ दिनों पहले कुत्ते ने फिर एक बार उनपर हमला कर दिया। जिसमें उन्हें काफी चोटें आई। इसके बाद बुजुर्ग महिला के छोटे बेटे ने नगर निगम ग्रेटर और बजाज नगर थाने में फिर से शिकायत दी। जिसके बाद पुलिसकर्मियों के साथ नगर निगम की टीम महावीर नगर पहुंची। जब टीम कुत्ते को लेने पहुंची तो मालिक ने खूब विरोध किया। यही नहीं महिला की बहू ने कुत्ते को कमरे में बंद कर दिया और निगम की टीम को कुत्ता नहीं सौंपने की बात कही। करीब आधे घंटे तक नगर निगम की टीम पुलिसकर्मी और चेयरमैन ने महिला को समझाया, तब जाकर महिला ने कुत्ते को नगर निगम की टीम को सौंपा और कुत्ते को शेल्टर होम पहुंचाया गया।

विज्ञापन

विदेश नस्ल का है कुत्ता
सैंट बर्नाड एक विदेशी नस्ल का कुत्ता है। जिसकी ऊचाई लगभग पांच फीट होती है और वजन 70 किलो से भी ज्यादा होता है। इस कुत्ते के पंजे किसी भी वयस्क आदमी की हथेली से भी बड़े होते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें