फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: कोटा में प्रदर्शन, कांग्रेस नेता बोले-राहुल गांधी को गिरफ्तार किया तो भाजपा ऑफिस में लगा देंगे आग

Wed, 22 Jun 2022 10:55 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

राजेंद्र सांखला ने कहा कि धारीवाल जी एक बार इशारा कर दें तो कांग्रेस कार्यकर्ता बता देंगे कि वो क्या हैं।
विज्ञापन
कोटा में कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ के विरोध में देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी क्रम में कोटा कलेक्ट्रेट पर भी भाजपा ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता व हाड़ौती विकास मोर्चा के संयोजक राजेंद्र सांखला ने कहा कि कोटा के कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी की गिरफ्तारी को बर्दाश्त नहीं करेंगे। वह भाजपा के कार्यालय को आग के हवाले कर देंगे।

विज्ञापन


कोटा कलेक्ट्रेट पर कांग्रेस धरना प्रदर्शन करने पहुंची लेकिन इस दौरान कांग्रेस में दो फाड़ हुए। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ही पार्टी की वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक पूनम गोयल के खिलाफ खुलकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पूनम गोयल कांग्रेस के विरुद्ध काम कर रही है। वह यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल और कैथून नगर पालिका की महिला चेयरमैन आईना महक, लाडपुरा प्रधान नईमुद्दीन गुड्डू जैसे नेताओं के विरुद्ध कामकाज कर रही है। ऐसे में पार्टी में इस तरह के नेताओं के लिए कोई जगह नहीं है। यह नारेबाजी करने वाले कार्यकर्ता कांग्रेस के नेता नईमुद्दीन गुड्डू खेमे के हैं। 


वहीं कांग्रेस पार्टी के नेता राजेंद्र सांखला में बयान दिया कि हम केंद्र सरकार की ईडी और इनकम टैक्स से नहीं डरते। बहुत केस लग गए। धारीवाल जी इशारा कर दें कि सारे कार्यकर्ता इकट्ठा होकर दिल्ली जाओ तो कोटा का कार्यकर्ता ही बता देगा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता है क्या।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें