फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट से निकाले 5070 स्टोन, अब रिकार्ड के लिए लिम्का बुक को किया दावा

Fri, 03 Mar 2017 04:12 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज - फोटो : Internet
विज्ञापन
जिले के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एक मरीज का पथरी का आॅपरेशन कर रहे डॉक्टर्स उस समय सकते में आ गए जब मरीज के पेट से एक-दो नहीं बल्कि दाल के दाने के बराबर 5070 स्टोंस निकले। इस आॅपरेशन को सफलतापूर्वक खत्म करने के बाद डॉक्टरों की हैरानी का ठिकाना ही नहीं रहा। 
विज्ञापन


दरअसल कोटा के एक निजी अस्पताल में गत दिनों शब्बीर मोहम्मद नाम का एक व्यक्ति पेट की समस्या के चलते अस्पताल दिखाने पहुंचा जहां उसने गैस होने और पेट में दर्द रहने की बात कही। पेट में पथरी होने की आशंका के चलते डॉक्टरों ने शब्बीर का आॅपरेशन करने का निर्णय लिया जिसके बाद शब्बीर के पेट में पित्ताशय (गॉल ब्लैडर) को खोला गया तो डॉक्टरों की आंखे फटी की फटी रह गई।

इतनी भारी मात्रा में कभी उन्होनें किसी मरीज के पेट में स्टोन नहीं देखे थे। जानकारी के अनुसार शब्बीर का आॅपरेशन करीब आधा घंटे चला जिसके बाद बड़ी सावधानीपूर्वक उसके पित्ताशय में से एक एक करके स्टोन निकाले गए। बताया जाता है कि इतने सारे स्टोंस को गिनने में डॉक्टरों को दो से तीन घंटे तक का समय लग गया। मरीज की हालत अब ठीक है और उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। 
विज्ञापन


45 वर्षीय शब्बीर मोहम्मद का इलाज करने वाले डॉक्टरों ने दावा किया है कि किसी मरीज के पेट में एकसाथ इतने स्टोंस नहीं हो सकते लिहाजा डॉक्टरों की टीम ने यह तय किया हैे कि वे लिम्का बुक आॅफ वर्ल्ड रिकॉर्डस में दावा पेश करेंगे।

बताया यह भी जाता है कि इससे पहले भी करीब 11 हजार स्टोंस एक महिला के पेट से निकाले जा चुके हैं लेकिन इसे रिकॉर्ड के रूप में दर्ज नहीं किया गया। अस्पताल ने दावा पेश करने के लिए सारी कार्रवाई पूरी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें