फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: दौसा में मरीजों का इलाज कर रहे झोलाछाप डॉक्टर, जिला चिकित्सालय की व्यवस्था बदहाल

Thu, 05 May 2022 05:02 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

दौसा के जिला चिकित्सालय का हाल बदहाल है। ऐसे में झोलाछाप डॉक्टर इसका फायदा उठाकर इलाज के नाम पर मरीजों से मोटी रकम वसूल रहे हैं। 
विज्ञापन
दौसा में झोलाछाप डॉक्टर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में बढ़ती गर्मी के साथ मौसमी बीमारियों से आमजन परेशान हैं। गरमी के बढ़ने से उल्टी, हैजा, पेट दर्द, बुखार सहित अनेक बीमारियों से ग्रसित मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में दौसा में झोलाछाप डॉक्टर सक्रिय हो गए हैं। जो मरीज के जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। 

विज्ञापन

दौसा में हजारों की तदाद में झोलाछाप डॉक्टर हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में जागरुकता की कमी और चिकित्सा व्यवस्था में अव्यवस्था के कारण लोग इन डॉक्टरों के पास इलाज के लिए जाते हैं। ऐसे में ये भोले-भाले मरीजों से इलाज के नाम पर मोटी रकम वसूलते हैं। जिले में बढ़ रहे झोलाछाप डॉक्टरों को लेकर सीमएजओ सुभाष बिलोनिया ने सफाई दी कि जब भी कहीं शिकायत होती है, तब हमारा विभाग वहां जा कर कारवाई करता है। मामला बड़ा होने पर मुकदमा दर्ज करवाया जाता है।

पीएमओ शिवदयाल मीणा ने जानकारी दी कि दौसा चिकित्सालय में 58 डॉक्टर हैं, उन में 25 चिकित्सक की कमी है। अभी उनके पद रिक्त चल रहे हैं और नर्सिग स्टाफ में 50 पद रिक्त चल रहे हैं। चिकित्सालय में ओपीडी के समय लगभग दो हजार मरीज रोज आ रहे हैं। जिनमें लगभग 180- 200 मरीजों को एडमिट तक किया जाता है।

विज्ञापन

दूसरी ओर ग्रामीण जिला चिकित्सालय में अव्यवस्था को लेकर भी झोलाछाप डॉक्टरों का रुख करते हैं। जिला चिकित्सालय में कई वाडों में पंखे खराब हैं। इस भीषण गर्मी में मरीज बेहाल हैं। यहां तक की मरीजों के पानी पीने की सुविधा तक नहीं है। 


चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा दौसा जिले से हैं। मंत्री मीणा ने कई बार जिला चिकित्सालय की व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को चेतावनी तक दे डाली लेकिन समस्या जस का तस है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें