फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dholpur: सिकरौदा गांव में रास्ते को लेकर दो पक्षों में 48 घंटे से विवाद जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

Tue, 04 Jul 2023 10:41 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

धौलपुर के सिकरौदा गांव में रास्ते को लेकर 48 घंटे बाद भी दो पक्षों में जारी विवाद थमने को नाम नहीं ले रहा है। लाठी-डंडों से लैस लोगों ने गाड़ी में तोड़फोड़ की। सिकरौदा में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
सिकरौदा में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धौलपुर के राजाखेड़ा उपखण्ड के सिकरौदा गांव में रविवार को रास्ते को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद 48 घंटे बाद भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। दो दिन पहले दोनों पक्षों में हुई लाठी-भाटा जंग के बाद मंगलवार को भी एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के ईंट भट्टे पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया और वहां जमकर तोड़फोड़ की।

विज्ञापन


मामले को लेकर पीड़ित रामहरि पुत्र श्रीराम निवासी सिकरौदा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार सुबह करीब 10 बजे की बात है मेरा भट्टा ग्राम सिकरौदा तहसील राजाखेड़ा में स्थित है। उसपर आरोपी कन्हैया पुत्र श्रीनिवास, धीरे जसवंत पुत्र महाराज सिंह, श्रीनिवास पुत्र महाराज सिंह व अन्य करीब 700 लोगों ने लाठी, बंदूक फावड़ा, कुल्हाड़ी, सरिया, बल्लम, कट्टा से लैस होकर भट्टे पर हमला बोल दिया। जुल्फी उर्फ सोमेश जो भट्टे पर मुनीम है। उससे भट्टे की रोकड़ 270000 नकद लूट लिए। इसी के साथ खाते के रजिस्टर ले लिए तथा उक्त भट्टे पर रखे ट्रैक्टर और ब्रेजा कार को सभी आरोपी ने लाठी, ईट, पत्थर, सरिया, फावड़ों से हमला कर तोड़ फोड़ दिया।

आरोपियों ने भट्टे की ऑफिस के ऊपर चढ़कर टीन एवं अन्य सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया और भट्टे पर संचालित परचून की दुकान का ताला तोड़कर सामान ले गए। पीड़ित ने बताया कि उक्त भट्टे के पास से हमारा दूसरा भट्टा स्थित है। उक्त भट्टे से भी आरोपी नकद 345000 भट्टे की रोकड़ लूट कर ले गए और हमारे खेतों पर बनी पानी की समर को पूरी तरह से नष्ट कर बिजली का कीमती सामान ले गए। इसी के भट्टे के मुनीम के संग मारपीट भी की।
विज्ञापन


दो दिन पहले दोनों पक्षों में हुई थी लाठी-भाटा जंग, आठ लोग हुए थे घायल
जानकारी के मुताबिक गांव सिकरौदा निवासी रामहरि और गांव छीतापुरा की ठार निवासी श्रीनिवास के बीच रास्ते के विवाद को लेकर दो दिन पहले रविवार शाम कहासुनी के बाद जमकर लाठी-भाटा जंग हुई थी जिसमें दोनों पक्षों से 8 लोग घायल हुए थे। वहीं जब घटना में घायल एक पक्ष के लोग इलाज के लिए राजाखेड़ा सीएचसी के वार्ड में पहुंचे तो वहां उनके पीछे-पीछे दूसरा पक्ष भी पहुंच गया और उसके बाद सीएचसी के जनरल वार्ड में ही दोनों पक्षों के बीच जमकर लात घूंसे चले, जिसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध अलग-अलग आरोप लगाते हुए राजाखेड़ा थाने पर मुकदमा दर्ज कराया था।

रामखिलाड़ी मीणा, थानाधिकारी थाना राजाखेड़ा ने बताया कि घटना को लेकर अनुसंधान किया जा रहा है। मौके पर शांति हैं। एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है। इलाके में लगातार गश्त किया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें