फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: शाहपुरा में खाद्य तेल से भरा ट्रेलर पलटा, टैंक फटने से सड़क पर फैला डीजल

Fri, 17 May 2024 12:17 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहपुरा

सार

Rajasthan News: शाहपुरा में खाद्य तेल से भरा ट्रेलर पलट गया। टैंक फटने की वजह से सड़क पर डीजल फैल गया। जिसके बाद यातायात में बाधा उत्पन्न हुई। फिलहाल नगर परिषद की दमकल ने सड़क पर फैले डीजल पर पानी का छिड़काव कर स्थिति को नियंत्रित किया।

विज्ञापन
शाहपुरा में खाद्य तेल से भरा ट्रेलर पलटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज अलसुबह शाहपुरा के होटल वेलकम चौराहे पर एक खाद्य तेल से भरा ट्रेलर असंतुलित होकर पलट गया। हादसे के बाद ट्रेलर का डीजल टैंक फटने से सड़क पर डीजल फैल गया, जिससे यातायात में बाधा उत्पन्न हुई।

विज्ञापन


यह दुर्घटना उस समय हुई जब ट्रेलर चालक महेंद्र गाडरी ने एक बाइक को बचाने के लिए अचानक ब्रेक लगाए। महेंद्र गाडरी ने बताया कि ट्रेलर नीमच से पटना के समस्तीपुर जा रहा था, जिसमें फॉर्च्यून ब्रांड के लगभग 42 टन तेल विभिन्न पैकिंग में भरे हुए थे। हादसे के तुरंत बाद मौके पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना मिलने पर शाहपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारू करने का प्रयास किया। बाद में नगर परिषद की दमकल ने सड़क पर फैले डीजल पर पानी का छिड़काव कर स्थिति को नियंत्रित किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें