फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner News: सिलेंडर में लगी आग से झुलसे मां-बेटे की अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत, 9 मई को हुआ था हादसा

Fri, 17 May 2024 11:50 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

लूणकरणसर थाना इलाके में 9 मई को रसोई गैस का सिलेंडर लीक होने के कारण लगी आग में झुलसने से अस्पताल में भर्ती एक महिला और उसके बेटे की इलाज के दौरान आज सुबह मौत हो गई। 
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के लूणकरणसर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 9 में नौ मई की सुबह खाना बनाते समय लीक हुए गैस सिलेंडर में अचानक आग लग जाने से मां और बेटा गंभीर रूप से झुलस गए थे, जिन्हें बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज सुबह उन दोनों की मौत हो गई। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लूणकरणसर वार्ड नंबर 9 निवासी साहबनाथ 50 वर्ष 9 मई की सुबह अपने कमरे में बैठा था और उसकी मां संतोषदेवी रसोई में भोजन बना रही थी। अचानक गैस सिलेंडर में लीकेज होने के कारण आग लग गई। अपनी मां को आग से बचाने पहुंचा साहबनाथ भी आग की चपेट में आ गया। पड़ोसियों के शोर मचाने मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह आग को बुझाया। 

झुलसे मां -बेटे को लूणकरणसर सीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को पीबीएम अस्पताल  रैफर कर दिया था। आज सुबह इलाज के दौरान संतोष देवी और साहबनाथ की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें