फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Didwana News : अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, 265 प्रतिभाओं का सम्मान किया

Mon, 02 Sep 2024 01:22 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डीडवाना

सार

डीडवाना में डॉक्टर अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी में आज प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे सांगलिया पीठाधीश्वर ने इस मौके पर संबोधित करते हुए कहा कि समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक शिक्षा पहुंचाना जरूरी है। इस प्रतिभा सम्मान समारोह में 265 प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में आज डॉक्टर अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी शाखा द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह 2024 का आयोजित किया गया, जिसमें 265 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। यह प्रतिभा सम्मान समारोह में अखिल भारतीय सांगलिया धूनी के पीठाधीश्वर स्वामी ओमदास महाराज के सान्निध्य में आयोजित हुआ। इस दौरान मंच से प्रतिभाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक शिक्षा पहुंचना चाहिए।

विज्ञापन


साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा के छोटे-छोटे केंद्र विकसित कर गरीब व पिछड़े वर्ग को भी समाज की मुख्य धारा के साथ लाना हमारा प्रमुख दायित्व है। मनुष्य का जीवन शिक्षा के बिना एक पशु के समान है, यदि मनुष्य शिक्षित है और वह अपने के साथ अपने परिवार और राष्ट्र के लिए सेवारत व समर्पित है तो उनका जीवन सफल है। इस दौरान समिति के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष बीएल भाटी ने कहा कि हमें विपरीत परिस्थिति में भी हिम्मत नहीं हारना चाहिए जो अभाव में पलता है, वही आगे जाकर जीवन में सफलता प्राप्त करता है। सरकारी नौकरी के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी हमें आगे बढ़ना चाहिए। 

कार्यक्रम के दौरान कक्षा दसवीं में 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 90 विद्यार्थियों तथा 12 वीं में 98 विद्यार्थियों के साथ ही उच्च शिक्षा में 20, राज्य सेवा में चयनित होने पर 40 तथा राज्य स्तर पर खेलकूद में 15 कुल मिलाकर 265 प्रतिभागियों को मैडल व प्रस्तुति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समिति के अध्यक्ष बुधाराम गढ़वा ने अतिथियों का स्वागत किया तथा आगामी योजनाओं को ध्यान में रखते हुए विशाल सभागार, लाइब्रेरी और कोचिंग छात्रावास बनाने की योजना समाज के सामने रखी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें