फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Didwana News: 20 महीने से लापता नाबालिग को ढूंढने की मांग, दलित युवक पर जानलेवा हमले को लेकर सौंपा ज्ञापन

Fri, 02 Aug 2024 08:17 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

सार

राजस्थान के डीडवाना जिले में दलित समाज के ऊपर हो रहे अत्याचार को लेकर समाज के लोगों ने सीएम भजनलाल शर्मा के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। साथ ही कार्रवाई न होने पर कलेक्टर कार्यालय घेराव करने की बात कही।
विज्ञापन
ज्ञापन सौंपते हुए लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीडवाना जिले में दलित समाज के लोगों के द्वारा एक ज्ञापन राजस्थान के मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को सौंपा गया। यह ज्ञापन दलित अत्याचारों को लेकर सौंपा गया, जिसमें 20 महीने से लापता नाबालिग बालिका को दस्तयाब करने की मांग की गई।

विज्ञापन


साथ ही कोलिया के एक दलित युवक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में व अन्य मामलों पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि मुकदमा संख्या 0382/2022 में दर्ज हुआ था, जिसमें नाबालिग लड़की को लापता होने के 20 महीने बीत जाने के बाद भी पुलिस अधीक्षक नागौर, पुलिस अधीक्षक डीडवाना कुचामन को बार-बार अवगत कराने के बावजूद अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। मुकदमा संख्या 0165/24 में चेनाराम मेघवाल के ऊपर जानलेवा हमला किया गया, जिसमें पुलिस ने हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को 151 में पाबंद कर छोड़ दिया। बाकी आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई, जो खुलेआम घुम रहे हैं और पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

गुमशुदगी संख्या 0013/2024 जिसमें दो बहने लापता हुई थी, जिसकी गुमशुदगी तीन महीने से दर्ज है, जिसमें एक लड़की का अब तक कोई पता नहीं लगा है, जिसे सुपुर्द करवाने की कृपा करें और गुमशुदगी संख्या 0017/2024 में गुमशुदगी जो 18 जून 2024 से दर्ज है, जिसमें अब तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। इसको लेकर इन सभी घटनाओं में जल्द कार्रवाई कराई जाए। अन्यथा मजबूर होकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव करेंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन डीडवाना की होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें