फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: धौलपुर में डोटासरा बोले- हिंदू-मुस्लिम और ध्रुवीकरण की राजनीति कर भाजपा वोट की फसल काट रही

Sat, 02 Mar 2024 03:41 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

धौलपुर में राजस्थान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा, देश में हिंदू-मुस्लिम एवं ध्रुवीकरण की राजनीति कर भाजपा वोटों की फसल काट रही है। 70 साल का हिसाब मांगने वाले प्रधानमंत्री 10 साल का हिसाब नहीं दे रहे हैं।
 
विज्ञापन
गोविंद सिंह डोटासरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उनकी सरकार पर तीखा जुबानी हमला बोला है। भाजपा को हिंदू-मुस्लिम एवं ध्रुवीकरण की राजनीति करने के आरोपों से घेरा है।

विज्ञापन


पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा, राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का सात दिन का विराम लगने के बाद शनिवार को फिर से आगाज हो रहा है। यात्रा में जबरदस्त रेस्पॉन्स मिल रहा है। उन्होंने कहा, यात्रा के दौरान किसान, मजदूर, युवा, बेरोजगार महिला और व्यापारी सभी के ज्वलंत मुद्दे निकलकर सामने आ रहे हैं। भाजपा पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा, साल 2014 में किए गए वादे पूरी तरह से मोदी सरकार के विफल रहे हैं। मोदी सरकार ने किसान की आय दोगुनी करने का वादा किया था। महिलाओं को सशक्त बनाने की बात कही थी। लेकिन जितने भी वादे किए थे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वादों पर खरे नहीं उतरे हैं। देश के प्रधानमंत्री ने सबका साथ सबका विकास का नारा दिया था, लेकिन गौण साबित रहा है।

चुनाव लड़ने के लिए नए मुद्दे तलाशती भाजपा
पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा, चुनाव आते ही भाजपा नए मुद्दे तलाश शुरू कर देती है। ऐसे मुद्दे सामने लाये जाते हैं, जिनसे आम जनता का कोई सरोकार नहीं है, सिर्फ जनता को भ्रमित किया जाता है। बुनियादी मुद्दों से ध्यान भटका कर हिंदू-मुस्लिम एवं ध्रुवीकरण की राजनीति कर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। इसी के आधार पर भाजपा वोटो की फसल काट रही। उन्होंने हमला बोलते हुए कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 70 साल का हिसाब तो मांग रहे, लेकिन पिछले 10 साल का हिसाब नहीं दे रहे। देश को अब एनडीए नहीं इंडिया चाहिए।
विज्ञापन


टिकट वितरण का फैसला होगा जल्द
पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा, लोकसभा चुनाव नजदीक है। आलाकमान शीघ्र निर्णय लेकर टिकटों का फैसला कर देगा।

राजस्थान में बीजेपी को चला रहे अफसर
मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए कहा, राजस्थान प्रदेश में भाजपा कहीं नहीं दिख रही। सिर्फ अधिकारी और अफसर सरकार को चला रहे हैं। उन्होंने कहा, भजनलाल सरकार पर्ची की सरकार है। ऊपर से जो फैसला आता है, उसी के मुताबिक काम किया जाता है। ईआरसीपी योजना पर भी पीसीसी चीफ ने भाजपा को घेरा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें