फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dholpur News: खेत में बकरी घुसने पर दो पक्षों में हुई लाठी-भाटा जंग, महिला समेत चार घायल, दो की हालत गंभीर

Tue, 26 Mar 2024 09:23 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

आरोपियों के लाठी डंडों से किए गए हमले से खेतों में चीख पुकार मच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
घटना में घायल युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलारी थाना क्षेत्र के कोलुआ गांव में मंगलवार को खेत में बकरी घुसने पर दो पक्षों में लाठी भाटा जंग हो गई। दोनों तरफ से हुए संघर्ष में एक पक्ष के एक महिला समेत चार जने घायल हुए हैं। घायलों को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दो घायलों के गंभीर चोटें बताई जा रही हैं।

विज्ञापन


घायल पक्ष की प्रीति ने बताया उसका बेटा खेतों में बकरियां चराने गया था। गांव के ही दुर्गा के खेत में अचानक बकरी चरने के लिए घुस गई। बेटा बकरी को निकालने के लिए खेत में घुस गया। इसी दौरान दुर्गा पक्ष के लोगों ने लामबंद होकर लाठी डंडों से जानलेवा हमले कर दिए। 

आरोपियों द्वारा किए गए हमले में 45 वर्षीय उदय छारी पुत्र अतर सिंह, 16 वर्षीय करन सिंह पुत्र निलेश छारी, 22 वर्षीय तुषार पुत्र यशवंत सिंह एवं 38 वर्षीय प्रीति पत्नी राजू घायल हो गए। घायल पक्ष के लोग शिकायत लेकर मालोनी खुर्द पुलिस चौकी पर पहुंच गए। आरोप लगाते हुए बताया कि पुलिस कर्मियों ने भी उनकी कोई मदद नहीं की है। भला बुरा कहकर चौकी से भगा दिया। 
विज्ञापन

घायलों को परिजनों ने जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करा दिया है। करन और तुषार के गंभीर चोटें बताई जा रही हैं।
 
उधर घटना को लेकर कोलारी थाना प्रभारी भंवर सिंह ने बताया थाना क्षेत्र के कोलुआ गांव में दो पक्षों में बकरी चराने को लेकर मारपीट हुई है। एक पक्ष के चार जने घायल बताए जा रहे हैं। घायल पक्ष द्वारा रिपोर्ट देने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। घायलों का मेडिकल कराकर मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

खेत में मची चीख पुकार
आरोपियों के लाठी डंडों से किए गए हमले से खेतों में चीख पुकार मच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। हमलावर युवक लाठी डंडे हाथों में लेकर हमला करने के लिए दौड़ रहे हैं। महिला एवं युवतियां चीख पुकार कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें