फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dholpur News: प्रथम चरण के मतदान के लिए अब तक 40 प्रत्याशियों ने किए 50 नामांकन, करौली-धौलपुर से एक भी नहीं

Tue, 26 Mar 2024 08:06 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

12 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए प्रत्याशियों के नामांकन की प्रक्रिया जारी है। मंगलवार को कुल 31 प्रत्याशियों ने 40 नामांकन प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव-2024 के तहत प्रथम चरण के 12 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए प्रत्याशियों के नामांकन की प्रक्रिया जारी है। अब तक 11 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 40 प्रत्याशियों द्वारा 50 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जा चुके हैं। मंगलवार को कुल 31 प्रत्याशियों ने 40 नामांकन प्रस्तुत किए।

विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को गंगानगर से 3, चूरू से 1, सीकर से 5, जयपुर ग्रामीण से 3, जयपुर से 8 अलवर से 4 भरतपुर से 2, दौसा से 3 और नागौर से 2 प्रत्याशियों ने अपने नामाकन पत्र प्रस्तुत किए हैं। 

अब तक लोकसभा क्षेत्रवार कुल प्रत्याशी

  • गंगानगर- 4
  • बीकानेर- 1
  • चूरू- 1
  • झुंझुनूं- 1
  • सीकर- 6
  • जयपुर ग्रामीण- 5
  • जयपुर- 10 
  • अलवर- 4
  • भरतपुर- 2
  • करौली-धौलपुर- 0
  • दौसा- 4
  • नागौर- 2

विज्ञापन

जयपुर लोकसभा क्षेत्र से सर्वाधिक 10 प्रत्याशियों ने 11 नामांकन प्रस्तुत किए हैं। वहीं, करौली-धौलपुर लोकसभा क्षेत्र से अब तक एक भी नामांकन प्रस्तुत नहीं किया है।

प्रथम चरण के लिए 27 मार्च नामांकन की अंतिम तारीख
गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में 20 मार्च को प्रथम चरण के मतदान के लिए चुनाव कार्यक्रम की अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई थी। प्रथम चरण के चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, 27 मार्च तक नामांकन किए जा सकते हैं। 28  मार्च को नाम निर्देशन पत्रों की समीक्षा होगी। वहीं, 30 मार्च तक नाम निर्देशन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। 19 अप्रैल को मतदान होगा और 4 जून को मतगणना होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें