फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dholpur News: पूर्व की कांग्रेस सरकार ने प्रदेश को कर्ज में छोड़ा- धौलपुर के एक कार्यक्रम में बोले सीएम

Sun, 23 Jun 2024 09:32 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

धौलपुर में आयोजित राजस्थान शिक्षक संघ के कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस शुरू से ही तुष्टिकरण की राजनीति करती रही है। उन्होंने कहा कि धारा 370 हटाने के श्यामाप्रसाद मुखर्जी के सपने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरा किया है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान शिक्षक संघ के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का काम किया है।
विज्ञापन


अपने संबोधन में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने उद्योग मंत्री होते हुए अपने पद से इस्तीफा दिया था। उन्होंने कभी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश शुरू से तुष्टिकरण के आधार पर चला है। आजादी के बाद जब धारा 370 लगाई गई थी, तब श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने इसका विरोध किया था, उनका सपना वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरा किया है। 

उन्होंने सरकार की कार्यशैली का बखान करते हुए कहा कि भाजपा द्वारा घोषणा पत्र के 45% काम पूरे किए जा चुके हैं, शेष बचे कामों को जल्द ही पूरा किया जाएगा। सीएम ने मंच से अपील करते हुए कहा कि समाज के सभी लोगों को सरकार को सुझाव देने चाहिए। सुझाव मिलने पर सरकार और अच्छा काम कर सकती है। 
विज्ञापन


पिछली सरकार ने बढ़ाया भार

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार प्रदेश में कर्ज का भार बढ़ाकर गई है। बिजली के क्षेत्र में भी पूर्व की कांग्रेस सरकार भारी-भरकम कर्ज छोड़कर गई है लेकिन भाजपा सरकार इस कर्ज की भरपाई करेगी। उन्होंने कहा भाजपा द्वारा महिला, किसान, मजदूर, मध्यम वर्ग आदि से किए गए वादे सभी पूरे किए जाएंगे। सत्ता में आने के बाद भाजपा ने महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सराहनीय काम किए हैं।

बरसात में भी चलता रहा भाषण

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जैसे ही मंच पर पहुंचे, उसी वक्त तेज आंधी के साथ बरसात का दौर शुरू हो गया। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत छाते का प्रबंध किया। जब तक सीएम ने भाषण दिया तब तक बारिश का दौर भी लगातार जारी रहा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें